दिल्ली में भारी बारिश के बीच लिफ्ट लेना एक 16 साल की छात्रा के लिए एक खौफनाक अनुभव बन गया। ग्रेटर नोएडा के परी चौक से नोएडा जाने के लिए बस में बैठी छात्रा के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या हुआ 4 अगस्त की रात? पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है और मैनपुरी (यूपी) की रहने वाली है। वह अपने भाई से मिलने बिना बताए नोएडा आई थी, लेकिन बारिश और अंधेरे के कारण रास्ता भटक गई और परी चौक पहुंच गई। उसी दौरान वहां से गुजर रही एक खाली स्लीपर बस को देखकर उसने लिफ्ट मांगी।
झांसा देकर बस में बैठाया आरोप है कि बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने छात्रा को भरोसा दिलाया कि वे नोएडा सेक्टर-63 जा रहे हैं और उसे वहीं उतार देंगे। इस भरोसे पर छात्रा बस में बैठ गई। बस के चलते ही कंडक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
47 किलोमीटर तक चलता रहा दरिंदगी का खेल पुलिस के मुताबिक, हैवानियत का यह सिलसिला करीब 47 किलोमीटर लंबे सफर के दौरान चलता रहा। बस ग्रेटर नोएडा से चलकर पुरानी दिल्ली के कश्मीरी गेट तक गई। स्लीपर बस में पर्दे लगे होने के कारण बाहर से अंदर का नजारा किसी को भी दिखाई नहीं दिया। बाद में आरोपियों ने छात्रा को कश्मीरी गेट ISBT के पास उतार दिया और वहां से फरार हो गए।
कैसे पकड़े गए आरोपी? घटना के बाद पीड़िता ने कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि बस पहले खराब हो गई थी और उसे मरम्मत के लिए वर्कशॉप ले जाया गया था। ठीक होने के बाद ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप खाली बस को तिमारपुर पार्किंग ले जा रहे थे, तभी उन्होंने छात्रा को रास्ते से उठाया।
पुलिस की कार्रवाई नार्थ दिल्ली की डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों, कुलदीप और संदीप को तिमारपुर बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया है। बस को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि सभी सबूत जुटाए जा सकें।
*#WATCH | Delhi: An incident involving the gang-rape of a 16-year-old schoolgirl on a sleeper bus has come to light. The police have arrested the driver and conductor accused of the gang-rape. The incident reportedly occurred on the night of August 4. The police have seized the… https://t.co/Y1NPll7jAQ pic.twitter.com/a8Iws3x0nC
— ANI (@ANI) August 31, 2026
अकोला में 1.75 करोड़ के नकली गुटखा रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गौरव शर्मा गिरफ्तार
इंग्लैंड की लॉर्ड्स जीत ने पलटा WTC का समीकरण: टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, पाकिस्तान का सफर लगभग खत्म
इस्लाम सबसे श्रेष्ठ : कर्नाटक के मंत्री के बयान पर घिरी कांग्रेस, बीजेपी ने मांगा इस्तीफा
भारत महाशक्ति नहीं, विश्वगुरु है : कनाडा में मोहन भागवत ने बताया सेवा को हमारा डीएनए
लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या, नहर में मिला शव
खतरों के खिलाड़ी 15: रोहित शेट्टी के सामने भिड़े विशाल और करण, टास्क के दौरान हुआ भारी बवाल
बस में सो रही नाबालिग से शर्मनाक हरकत: कंडक्टर गिरफ्तार, वीडियो ने मचाया हड़कंप
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी में धमाका, 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर
तबाही কল্পনা से परे : नेपाल बाढ़ में प्रिंसिपल की सूझबूझ से बची 1600 बच्चों की जान
भरोसे का कत्ल: हिंदुत्ववादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या, ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड