मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती 25 वर्षीय गर्भवती कल्पना मिश्रा की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खौफ के साये में अपनी जान बचाने की गुहार लगाती दिख रही है।
मुझे बचा लो, ये लोग मार डालेंगे वायरल वीडियो में कल्पना अस्पताल के गलियारे में घबराहट में अपनी मां से लिपटकर रोते हुए कह रही है, अगर इनका यही रवैया रहा, तो ये लोग मुझे मार डालेंगे। मैं नहीं बचूंगी, प्लीज मुझे बचा लो! इस दौरान वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ उसे शांत कराने के बजाय उसे पागल कह रहा है। अपनी पहली डिलीवरी के लिए आई कल्पना का यह दर्द भरा वीडियो अब सिस्टम की संवेदनहीनता की पोल खोल रहा है।
खुशी मातम में बदली हटवा की रहने वाली कल्पना को 25 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे उसका सी-सेक्शन ऑपरेशन हुआ। परिवार के अनुसार, ऑपरेशन के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जिससे घर में खुशियां थीं। लेकिन कुछ ही देर बाद स्थिति बिगड़ी और मां व नवजात, दोनों की मौत हो गई।
एनेस्थीसिया के ओवरडोज का आरोप परिजनों का सीधा आरोप है कि कल्पना की मौत डॉक्टरों की लापरवाही का नतीजा है। परिवार का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान दिए गए एनेस्थीसिया का ओवरडोज दिया गया, जिसके बाद कल्पना को होश ही नहीं आया। परिजनों का यह भी दावा है कि जब महिला की हालत बिगड़ी, तो बार-बार बुलाने के बावजूद डॉक्टरों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया।
4 घंटे तक बवाल, 2 नर्सें सस्पेंड मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में भारी हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल के मेन गेट पर प्रदर्शन किया और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की। करीब चार घंटे चले हंगामे के बाद अस्पताल प्रशासन ने ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर साधना वर्मा और सीमा मुजाल्दे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
सिस्टम की बीमारी कब खत्म होगी? अस्पताल के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल ने जांच कमेटी बनाने का आश्वासन दिया है, वहीं सुपरिटेंडेंट डॉ. राहुल मिश्रा ने प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज का दावा किया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या सिर्फ दो नर्सों के निलंबन से व्यवस्था सुधरेगी? मध्य प्रदेश में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के 72% से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। सरकारी अस्पतालों के इस बदहाल ढांचे की कीमत आम जनता कब तक अपनी जान देकर चुकाती रहेगी?
रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में पहली डिलीवरी के दौरान 25 वर्षीय गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा की मौत हो गई...
— Magfur Arshad مغفور ارشد (@MagfurA84478) August 28, 2026
मौत से कुछ घंटे पहले सामने आए वीडियो में महिला मदद की गुहार लगाती नजर आई...
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जांच और कार्रवाई की मांग की है...
अस्पताल ने… pic.twitter.com/2h4CeEYFOz
रीवा अस्पताल मामला: ये लोग मार डालेंगे मुझे... ऑपरेशन से पहले चीखती रही कल्पना, इलाज के दौरान गई मां-बेटे की जान
15 साल की उम्र में रचा इतिहास: वैभव सूर्यवंशी ने संभाली दिग्गजों से भरी टीम की कमान
यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा दांव, 26 हजार स्कूल फिर खुलेंगे और स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरेगी
रजत दलाल का दिखा रोड रेज : थार से दूसरी कार को टक्कर मारकर हटाया, वीडियो वायरल
मौत के जबड़े से जीवन की जंग: 18,600 फीट की ऊंचाई पर सेना का अदम्य साहस
सत्ता में आते ही 3 महीने में होगी जातीय गणना: अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी दांव
आरक्षण पर सियासी घमासान: तेजस्वी का चिराग और मांझी पर तंज, बोले- कुर्सी के लिए समाज को बेचा
नेपाल पर मंडराया संकट: त्रासदी के बीच मनीषा कोइराला ने दुनिया से की भावुक अपील
सुपौल में दहशत: कोसी नदी से निकला 6 फिट का मगरमच्छ, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर संभाला मोर्चा
पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, कहा- यह 140 करोड़ भारतीयों का गौरव