काइरेनिया: उत्तरी साइप्रस के तट के पास एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ है। लगभग 270 यात्रियों को ले जा रही एक पैसेंजर फेरी अचानक समुद्र में पलट गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे के समय जहाज पर 259 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स सहित कुल 267 से 270 लोग सवार थे।
क्या है मामला? यह कैटामरन स्टाइल वाली फेरी कायरिनिया बंदरगाह से तुर्की के तासुकु बंदरगाह की ओर जा रही थी। तट से करीब चार मील की दूरी पर अचानक जहाज में पानी भरने लगा, जिससे वह असंतुलित होकर पलट गया।
जान बचाने के लिए समुद्र में कूदे यात्री जहाज के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोगों ने लाइफ जैकेट पहनकर समुद्र के बर्फीले पानी में छलांग लगा दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में लाइफ वेस्ट पहने लोगों को समुद्र की लहरों के बीच तैरते हुए देखा जा सकता है।
तेजी से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन सूचना मिलते ही कोस्टगार्ड, पोर्ट अथॉरिटी और रेस्क्यू हेलिकॉप्टर्स को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। स्थानीय मछुआरों ने भी अपनी नावों के साथ राहत कार्य में सहयोग दिया। परिवहन मंत्री एरहान अरिकली ने बताया कि राहत दल पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। काइरेनिया के मेयर मूरत शेनकुल ने स्थिति को बेहद गंभीर करार दिया है।
100 से अधिक लोगों की बची जान ताजा अपडेट के अनुसार, रेस्क्यू टीम ने अब तक 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। उन्हें उपचार के लिए कायरिनिया लाया गया है। हालांकि, जहाज में अचानक पानी भरने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फेरी किस कंपनी की थी और तकनीकी खामी कहाँ थी।
ट्यूनीशिया में भी नाव हादसा, 2 की मौत समुद्री हादसों का यह दिन बेहद दुखद रहा। ट्यूनीशिया के तट पर भी प्रवासियों से भरी एक नाव पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। नेशनल गार्ड ने 1 व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया है, जबकि बाकी लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
🚨 BREAKING: Passenger ferry sinking off the coast of Northern Cyprus
— NEXTA (@nexta_tv) August 30, 2026
There are 279 people on board. Turkish media report that some passengers have been injured.
People are awaiting rescue on the overturned ferry, which was heading to the Turkish port of Taşucu 🇹🇷
Coast guard… pic.twitter.com/XwgpXiga9q
नेपाल में जलप्रलय: भोटेकोशी नदी फिर उफान पर, 700 से अधिक मौतें और 2500 लोग लापता
इंडियाज गॉट लेटेंट: समय राणा और शेरोन वर्मा की कॉमेडी पर क्यों छिड़ा सियासी संग्राम?
श्रीलंका को बड़ा झटका: ICC ने छीनी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, जानिए क्यों लिया गया यह कड़ा फैसला
रांची में आदिवासी एकता महाजुटान आज: राजधानी छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर
पानीपत में द ग्रेट खली की SUV का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे WWE सुपरस्टार
‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’: पीएम मोदी ने युवाओं से की एक विशेष अपील
आप एक ऐसे नेता हैं... : पीएम मोदी के मुरीद हुए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति, बांधे तारीफों के पुल
लखनऊ में पुलिस पर गंभीर आरोप: SI ने की मारपीट और छीने ₹15 हजार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
मुजरिमों का यही अंजाम होना चाहिए : ग्रेटर नोएडा एनकाउंटर पर मृतक बच्ची के चाचा का बड़ा बयान
दिल्ली की कचरा समस्या का होगा ‘ग्लोबल’ समाधान: टोक्यो-न्यूयॉर्क की तर्ज पर बदलेगी तस्वीर