प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137वें एपिसोड में देश को संबोधित करते हुए एक सशक्त भारत के निर्माण के लिए नशे के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान पर विशेष जोर दिया।
युवाओं से मांगा साथ पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि नशामुक्त युवा ही नशामुक्त भारत का आधार हैं। उन्होंने कहा कि यह महज एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं की सेहत और उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारा सामूहिक संकल्प है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे इस अभियान का सक्रिय हिस्सा बनें।
स्लोगन और रचनात्मकता की अपील प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं, संगीतकारों और कंटेंट क्रिएटर्स से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, कभी-कभी स्लोगन के माध्यम से बात जल्दी पहुंचती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे के दुष्परिणामों पर दमदार स्लोगन लिखें, प्रेरक गाने बनाएं और ऐसे छोटे नाटक (short plays) तैयार करें जो समाज को नशे की दलदल से बाहर निकलने का रास्ता दिखाएं।
सोशल मीडिया का करें सकारात्मक इस्तेमाल पीएम मोदी ने कंटेंट क्रिएटर्स से अलग-अलग भाषाओं में नशामुक्ति पर सामग्री बनाने को कहा। उन्होंने सुझाव दिया कि अपने रचनात्मक प्रयासों को सोशल मीडिया पर #नशा_मुक्त_युवा हैशटैग के साथ साझा करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि रचनात्मक प्रयास कई बार औपचारिक अभियानों से कहीं अधिक असरदार होते हैं।
नशा एक सामाजिक अभिशाप अपने संबोधन में पीएम ने यह भी याद दिलाया कि नशे की लत केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को तबाह कर देती है। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने वाले लोगों और पीड़ितों की मदद करने वाले समाजसेवियों के कार्यों की सराहना की और सभी देशवासियों से इस पवित्र कार्य में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया।
मन की बात के 137वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, नशा मुक्त युवा - विकसित भारत अभियान पूरे देश में ज़ोर पकड़ रहा है। इसका लक्ष्य साफ है कि नशा-मुक्त युवा तो नशा-मुक्त भारत। बहुत से लोग, खासकर युवा, इसका बड़ा हिस्सा बन गए हैं। यह भारत के युवाओं की सेहत, खुशी… pic.twitter.com/omXgmDqLoq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2026
बिजली गुल, परीक्षार्थी परेशान: जयपुर में देरी से शुरू हुई NEET PG परीक्षा
न्यूयॉर्क में गूंजा मोहन भागवत का संदेश: जो मुसलमानों को बाहर देखना चाहता है, वह हिंदू नहीं
पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, 2 महीने तक मौत से लड़ीं मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की दर्दनाक अंत
उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: राष्ट्रपति के साथ एक ही कार में सवार होकर पहुंचे ताशकंद
चित्रकूट में जल प्रलय: 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ उफनी मंदाकिनी, बाढ़ में डूबे रामघाट और मंदिर
चित्रकूट में मंदाकिनी का कहर: 300 फीट का पुल बहा, 400 दुकानें डूबीं; यूपी-एमपी का संपर्क कटा
मुसलमानों को बाहर निकालना हिंदू विचार नहीं , न्यूयॉर्क में मोहन भागवत ने कही बड़ी बात
पानी पर दौड़कर आसमान छुएगा यूरेका , कार्गो डिलीवरी की दुनिया में आएगा बड़ा बदलाव
नेपाल में भारत का ऑपरेशन राहत : 108 भारतीयों को सुरक्षित निकाला, 68.5 टन मदद भेजी
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा: लंदन की नौकरी छोड़ देश सेवा में बिताए 13 साल, अब प्रशासनिक सफर को कहा अलविदा