नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस फुटेज में एक हरे रंग का दो मंजिला मकान उफनती नदी के बीचों-बीच पूरी मजबूती के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। जहां आसपास की इमारतें और गाड़ियां ताश के पत्तों की तरह बह गईं, वहीं इस घर का सुरक्षित बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।
बालकनी से देखते रहे मौत का मंजर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मटमैले पानी का तेज सैलाब पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले रहा है। मलबे और पानी के जबरदस्त दबाव के कारण घर की निचली मंजिल की खिड़कियां और दरवाजे टूटकर बह गए, लेकिन घर का ढांचा टस से मस नहीं हुआ। इस दौरान घर की बालकनी में तीन लोग मौत का खौफनाक मंजर अपनी आंखों के सामने देखते रहे। राहत की बात यह रही कि बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद इन तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
लोगों ने बताया इंजीनियरिंग का कमाल सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। लोग इसे चमत्कार के साथ-साथ शानदार सिविल इंजीनियरिंग का नमूना बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यदि नींव मजबूत हो, तो सैलाब भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वहीं, कई लोग इसे दैवीय कृपा मान रहे हैं। इंटरनेट पर अब इसे मिरेकल हाउस (चमत्कारी घर) और तबाही के बीच उम्मीद की किरण कहा जा रहा है।
नेपाल में आपदा का विकराल रूप यह वायरल वीडियो उस भीषण आपदा का एक छोटा सा हिस्सा है, जिसने नेपाल में तबाही मचा रखी है। भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आए अचानक उफान ने सैकड़ों घरों, सड़कों और पुलों को जमींदोज कर दिया है। वर्तमान में हजारों लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं, जहां वे पीने के साफ पानी, दवाओं और बुनियादी सुविधाओं की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं।
लेखक: शेख इंजमाम उल हक
यह वही मकान है जो नेपाल में बाढ़ के दौरान वायरल हो रहा था इसकी दो मंजिल पूरी तरह से पानी के सैलाब में डूब चुकी थी लेकिन ईश्वर की कृपा से सब सही सलामत है 🙏🏻#nepal pic.twitter.com/Ni6HbBwwnC
— Sushil Chetry 🇮🇳 Gorkha (@SushilChetry) August 28, 2026
यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून: 31 अगस्त को भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत
मिट्टी का कर्ज चुकाने के बाद IAS का बड़ा फैसला: दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा
समय रैना का लेटेंट 2 विवादों में: बिहारियों पर की गई टिप्पणी से मचा सियासी बवाल
गजनी वाले शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस से पीड़ित हैं आमिर खान? सोनम वांगचुक ने सबूतों के साथ खोली पोल
अब दुनिया कान खोलकर सुनती है भारत की बात : लखनऊ को मिली 101 करोड़ की सौगात
अरबपति हर्ष गोयनका के नाश्ते में क्या है खास? यूपी के इस स्वाद के दीवाने हैं उद्योगपति
MP: बाढ़ से त्राहिमाम! दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, प्रभावितों के लिए दिए सख्त निर्देश
राहुल गांधी से उपवास तुड़वाना चाहते थे सोनम वांगचुक, आंदोलन की अंदरूनी कलह का किया पर्दाफाश
नेपाल बाढ़: प्रिंसिपल की सूझबूझ से बची 1600 से ज्यादा बच्चों की जान, चंद सेकेंड के फासले से टला बड़ा हादसा
उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान: PM मोदी ने दोस्तलिक के जरिए जीता दिल, 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया अवार्ड