13 साल की यात्रा पर लगा विराम यूपी कैडर की 2013 बैच की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने 13 साल के लंबे सफर को अपनी इच्छा से समाप्त करने की घोषणा की। इस्तीफा देने से पहले वह राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं।
लंदन की चकाचौंध छोड़ लौटी थीं भारत दिव्या मित्तल ने भावुक होते हुए बताया कि कैसे साधारण परिवेश से निकलकर उन्होंने IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्हें लंदन में नौकरी मिली, जो एक शानदार करियर की शुरुआत थी। लेकिन सब कुछ पा लेने के बाद भी उन्हें देश की कमी खल रही थी। उन्होंने कहा, मेरी पढ़ाई, मेरा आत्मविश्वास और दुनिया में सिर उठाकर चलने की ताकत, सब इस मिट्टी का कर्ज था। मुझे वह कर्ज चुकाना था।
देवरिया और मिर्जापुर के सबक अपने कार्यकाल के दौरान मिर्जापुर और देवरिया में जिलाधिकारी रहीं दिव्या ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने लिखा, देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। वहीं, मिर्जापुर ने यह यकीन दिलाया कि असंभव सिर्फ एक राय है, कोई तथ्य नहीं। उन्होंने जोर दिया कि हर सरकारी फाइल के पीछे एक इंसान की गरिमा जुड़ी होती है, जिसे बचाना ही वास्तविक न्याय है।
देने नहीं, पाने आई थी अपने विदाई संदेश में दिव्या ने स्वीकार किया कि उन्होंने जितना सोचा था, उससे कहीं ज्यादा हासिल किया। उन्होंने लिखा, मैं मूर्ख थी जो यह सोचकर आई थी कि मैं कुछ देने वाली हूं। सच तो यह है कि मैंने ही सबसे ज्यादा पाया है। आम लोगों का विश्वास और प्यार ही मेरी असली पूंजी है, जिसने मुझे हर मुश्किल घड़ी में आगे बढ़ने की ताकत दी।
आगे का रास्ता अपने काम के दौरान मिले सुकून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि असली सुख तब मिला जब उन्होंने किसी गरीब को जमीन का हक दिलाया या किसी किसान के खेत तक पानी पहुंचाया। हालांकि दिव्या ने भविष्य की योजनाओं पर फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं, लेकिन उनके इस भावुक इस्तीफे ने प्रशासनिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है।
*आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) August 30, 2026
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर सब कुछ पा लेने पर भी कुछ… pic.twitter.com/4VRXpK8nu8
राहुल गांधी से उपवास तुड़वाना चाहते थे सोनम वांगचुक, आंदोलन की अंदरूनी कलह का किया पर्दाफाश
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का कांड : रंगेहाथ पकड़े जाने पर रची खौफनाक साजिश, चादर में लिपटा मिला शव
अब दिल्ली में और सुरक्षित होंगी इमारतें: अग्नि सुरक्षा के लिए बदले फायर सर्विस नियम-2026
चित्रकूट में जलप्रलय: मंदाकिनी नदी के उफान से मचा हाहाकार, 700 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू; CM ने बुलाई आपात बैठक
जो कहे भारत में मुस्लिम न रहें, वह हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क के मंच से गूंजा मोहन भागवत का संदेश
शुभमन गिल का लग्जरी स्वैग: करोड़ों की Mercedes-Benz कार में आए नजर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: BJP का कांग्रेस पर पलटवार, दलित कार्ड को बताया महज सियासी ढोंग
क्या पांड्या ब्रदर्स फिर हुए एक? वायरल तस्वीर का सच आया सामने
मौत के मुंह से सुरक्षित निकली महिला, लेकिन पीछे छूट गया सब कुछ; नेपाल से आई दिल दहला देने वाली तस्वीरें
नीरज चोपड़ा की चोट से खेल जगत स्तब्ध, व्हीलचेयर पर दिखे गोल्डन बॉय