उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दो बेटियों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वजह कोई पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि अवैध संबंधों का खुलासा होना थी।
क्या हुआ उस रात? मृतक रामाशंकर मिश्रा (42) एनसीएल में सीनियर ओवरमैन थे। 22 अगस्त को जब वे अपनी ड्यूटी से जल्दी घर लौटे, तो उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा को उसके प्रेमी विकास चौहान के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद घर में हंगामा मच गया।
बेरहमी से की गई हत्या विवाद इतना बढ़ा कि प्रियंका और उसके 25 वर्षीय प्रेमी विकास ने मिलकर रामाशंकर का गला घोंट दिया। इसके बाद उन्होंने रामाशंकर का सिर फर्श पर पटक-पटक कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान विकास ने अपने दो साथियों, अनुराग सिंह और सोनू गुप्ता को भी मदद के लिए बुला लिया।
सड़क हादसे में उलझाने की कोशिश पुलिस को गुमराह करने के लिए चारों आरोपियों ने एक शातिर योजना बनाई। उन्होंने शव को चादर और तौलिए में लपेटा और घर के पास स्थित स्टेडियम के पास सड़क किनारे फेंक दिया। ताकि घटनास्थल पर पहुंचने वाली पुलिस और परिजन इसे हिट-एंड-रन का मामला समझें और जांच बंद कर दें।
ऐसे खुला राज 23 अगस्त को शव मिलने के बाद मामला सड़क हादसे का लग रहा था, लेकिन रामाशंकर के परिजनों को कुछ गलत होने का शक था। 27 अगस्त को उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब वैज्ञानिक तरीके से जांच की और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले, तो प्रेम-प्रसंग का पूरा सच सामने आ गया।
पुलिस की कार्रवाई शक्तिनगर थाना पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पत्नी प्रियंका मिश्रा, उसके प्रेमी विकास चौहान और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी चारों को जेल भेज दिया है और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक छोटे से परिवार की खुशियां अवैध संबंधों की भेंट चढ़ गईं।
थाना शक्तिनगर पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या का किया सफल अनावरण, पत्नी व प्रेमी समेत 04 अभियुक्त गिरफ्तार; शव को सड़क दुर्घटना का रूप देने की साजिश का किया पर्दाफाश के संबंध में #C0_PIPRI_SBR श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट@digmirzapur@adgzonevaranasi@Uppolice@dgpup pic.twitter.com/yUapbv5oyy
— Sonbhadra Police (@sonbhadrapolice) August 29, 2026
मुंबई मेट्रो की नई बॉस: अब बिल्ली संभालेगी मुख्य बिल्ली अधिकारी का पद
भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, ऐसा सोचना हिंदुत्व नहीं है : न्यूयॉर्क में मोहन भागवत
सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर गूंजेगा DC का शोर, वामिका गब्बी-लोकेश का एक्शन धमाका घर बैठे देखें
कर्जत स्टेशन पर कोयना एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, ब्रेक जाम होने से पहियों से निकला धुआं
पहले तुम खाओ! : एक्सपायर्ड बिस्किट पर FIR करने पहुंचे अधिकारी को भीड़ ने सिखाया सबक, मुंह में ठूंसे पैकेट
जेल में बंद इमरान खान के लिए मोईन खान की भावुक अपील: उन्हें बेहतर इलाज का हक है
अफगानिस्तान सीरीज से पहले फिटनेस अग्निपरीक्षा : अय्यर-सैमसन ने पसीना बहाया, सिराज-कृष्णा को मिली छूट
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, रजत पाटीदार की टीम से होगी टक्कर
नेपाल बाढ़: प्रिंसिपल की सूझबूझ से बची 1600 से ज्यादा बच्चों की जान, चंद सेकेंड के फासले से टला बड़ा हादसा
15 साल की उम्र में रचा इतिहास: वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान, मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों को दी कमान