बेंगलुरु: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आगामी आठ महीने बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। 2027 आईपीएल तक चलने वाले इस लंबे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सत्र के लिए बीसीसीआई ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारतीय टीम के अनुबंधित खिलाड़ियों का कठिन फिटनेस परीक्षण आयोजित किया गया।
दिग्गजों ने बहाया पसीना श्रीलंका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज खत्म होने के 48 घंटे के भीतर ही खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट के लिए पहुंच गए। इस कड़ी परीक्षा में श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, रिंकू सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे धुरंधर शामिल हुए। खिलाड़ियों ने मैदान पर घंटों पसीना बहाया ताकि वे आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
क्या है फिटनेस का कड़ा पैमाना? बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए कुछ कड़े मानक तय किए हैं। इसमें ब्रोंको टेस्ट, दो किलोमीटर दौड़, यो-यो टेस्ट और विकेटों के बीच दौड़ने जैसी क्रिकेट ड्रिल्स शामिल हैं। ब्रोंको टेस्ट में खिलाड़ियों को पांच मिनट 30 सेकेंड में 1200 मीटर की दूरी तय करनी होती है। वहीं, यो-यो टेस्ट का बेंचमार्क 16.5 और दो किलोमीटर की दौड़ 10 मिनट के भीतर पूरी करना अनिवार्य है।
किन्हें मिली छूट और कौन है अभी बाहर? तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को इस टेस्ट से फिलहाल छूट दी गई है, क्योंकि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हालिया सीरीज में काफी गेंदबाजी की थी। वहीं, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और नीतिश कुमार रेड्डी अभी रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उनके पूरी तरह फिट होने के बाद ही उनका फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा। राहत की बात यह है कि प्रिंस यादव चोट से उबर चुके हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं।
अफगानिस्तान सीरीज से होगा आगाज बीसीसीआई का नया घरेलू सत्र सितंबर में नई दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ शुरू होगा। इसके बाद टीम इंडिया का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है, जिसमें एशियाई खेल और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज भी शामिल है। इस कड़े फिटनेस टेस्ट का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ी चोटों से बचे रहें और लगातार क्रिकेट खेलने के दबाव को झेल सकें।
The pre season testing for the contracted players was conducted at the BCCI Centre of Excellence 👌
— BCCI (@BCCI) August 29, 2026
The players who had to undergo the mandated fitness arrived in batches and completed their respective tests ahead of a busy season 💪 pic.twitter.com/64LsSByytP
चारों तरफ मौत का सैलाब और बीच में खड़ा हरा घर : हिमालय की तबाही का वो मंजर जिसने दुनिया को चौंकाया
उन्हें पता नहीं था मैं विकेटटेकर हूं... , 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने खोला ईशान किशन के साथ हुए उस सीक्रेट का राज
चित्रकूट में जल प्रलय: 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ उफनी मंदाकिनी, बाढ़ में डूबे रामघाट और मंदिर
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज: टीम इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी, जानिए संभावित स्क्वॉड!
बदलना मुझे नहीं, उन्हें चाहिए : सिगरेट की बदबू से परेशान महिला ने छोड़ी नौकरी, वायरल हुआ इस्तीफा
बाढ़ के पानी में बहकर आया बैंक लॉकर, लूट रहे थे 92 लाख; 29 लोग गिरफ्तार
ड्यूटी की जंग में हारी जिंदगी: महिला सिपाही की मौत के बाद विभाग पर उठे गंभीर सवाल
हिमालय में खौफनाक मंजर: ग्लेशियर का सुनामी जैसा हमला, 7 मिनट में तबाह हुआ ग्योंग पोर्ट
वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम से बाहर किए जाने पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, बोले- डेढ़ महीने तक यही सोचता रहा
सभा के बाद शुद्धिकरण बर्दाश्त नहीं : राहुल गांधी की मांग, खरगे के अपमान पर BJP पर बरसे