गोरखपुर में विकास कार्यों के उद्घाटन समारोह के दौरान अभिनेता और सांसद रवि किशन अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। बशारतपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कुछ ऐसा कहा कि कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
भोजपुरी में की तारीफ के पुल रवि किशन ने अपने भाषण की शुरुआत ठेठ भोजपुरी शैली में की। उन्होंने कहा, हमके लगेला कि गोरखपुर स्पेन है। हमें लगता है कि गोरखपुर अद्भुत और स्मार्ट सिटी है। मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री की ओर इशारा करते हुए उन्होंने गोरखपुर के बदलते स्वरूप पर गर्व जताया।
आलोचकों पर तंज, बोले- आंखें खोलकर देखो विकास पर बात करते हुए रवि किशन ने विपक्षियों पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा, मैं कई जगहों पर गया हूं, लेकिन अगर किसी को गोरखपुर का विकास नहीं दिख रहा, तो केहू आंख से अंधा बा त हम का करी (अगर कोई आंख से अंधा है तो मैं क्या करूं)? उनका यह कटाक्ष सुनकर मंच पर बैठे सीएम योगी और अन्य मंत्री खिलखिला उठे।
130 करोड़ की सौगात इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 130 करोड़ रुपये से अधिक की 170 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। रवि किशन ने इन परियोजनाओं का श्रेय डबल इंजन सरकार को दिया।
2017 से पहले की स्थिति का किया जिक्र सांसद ने अपने भाषण के अंत में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले गोरखपुर में अपराध का बोलबाला था और महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार में गोरखपुर का कायाकल्प हो चुका है।
रवि किशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग उनके इस बेबाक अंदाज पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
*गोरखपुर में आपको विकास नहीं दिख रहा तो तुम अंधे हो। अब गोरखपुर की जनता ही बेहतर बता सकती है कि शहर में कितना विकास हुआ है और कितना नहीं।
— Anjali Kumari (@AnjaliKumari009) August 29, 2026
सांसद रवि किशन pic.twitter.com/ItunGWDE8P
#13 साल का सफर, एक भावुक विदाई: IAS दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा
8th Pay Commission: पेंशन बंद होने की अफवाहों पर लगा ब्रेक, शिव गोपाल मिश्रा ने दी बड़ी सफाई
श्रीलंका को बड़ा झटका: ICC ने छीनी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, जानिए क्यों लिया गया यह कड़ा फैसला
लंदन की चकाचौंध छोड़ बनीं IAS, अब 13 साल बाद दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत के हिंदू-मुस्लिम एकता संदेश पर भारत में सियासी घमासान, विपक्ष ने पूछा- यह ज्ञान घर पर क्यों नहीं?
CPL 2026: 19 साल के गेंदबाज का खौफनाक स्पेल, मेडन ओवर में ही मुनरो-पोलार्ड समेत 3 शिकार
लियोनेल मेसी का ऐतिहासिक फोर-गोल धमाका: इंटर मियामी ने मॉन्ट्रियल को 7-1 से रौंदा
नो-बॉल का जडेजा इफेक्ट : गावस्कर ने दिया सख्त फॉर्मूला, कोच की जेब कटेगी तो सुधरेंगे गेंदबाज
नेपाल की तबाही: मदद के लिए भारत का मिशन राहत , 68.5 टन सामान और DNA टीम भेजी
सब कुछ हासिल करके भी मन था अधूरा: 13 साल बाद IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ी नौकरी, अब क्या है अगला कदम?