नई दिल्ली: अपनी कार्यशैली और जनसेवा के जज्बे के लिए पहचानी जाने वालीं आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया है। साल 2013 बैच की यूपी कैडर की इस अधिकारी ने 13 वर्षों के सफल कार्यकाल के बाद प्रशासनिक सेवा को अलविदा कह दिया है।
आईआईटी और लंदन की नौकरी को कहा अलविदा दिव्या मित्तल का करियर हमेशा से ही प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने लंदन में एक मल्टीनेशनल कंपनी में शानदार नौकरी की। हालांकि, देश के प्रति अपने कर्तव्य और मिट्टी का कर्ज चुकाने की तड़प उन्हें वापस भारत ले आई।
यूपीएससी में 68वीं रैंक और प्रशासनिक पहचान साल 2012 की यूपीएससी परीक्षा में 68वीं रैंक हासिल करने वाली दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी। देवरिया, संतकबीरनगर और मिर्जापुर में बतौर डीएम उन्होंने केवल प्रशासनिक काम ही नहीं किए, बल्कि जनता के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई।
जमीनी हकीकत: लहुरिया दह का वो पल मिर्जापुर के लहुरिया दह गांव में पहली बार पानी पहुंचाने की चुनौती को उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर लिया था। अपने विदाई संदेश में उन्होंने एक वृद्ध महिला का जिक्र किया, जिसे उन्होंने पानी मिलने के बाद उनकी आंखों में सुकून और आशीर्वाद के रूप में महसूस किया था। दिव्या के लिए सरकारी फाइलों से ज्यादा महत्व उन लोगों की मुस्कान का रहा जिनसे वे जुड़ी थीं।
सफर जारी रहेगा, बस माध्यम बदल गया सोशल मीडिया पर भावुक नोट साझा करते हुए दिव्या ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी स्वेच्छा से पद छोड़ा है। उन्होंने अपने सहकर्मियों, अधिकारियों और विशेष रूप से जनता का आभार जताया। हालांकि उन्होंने अपने अगले कदम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह साफ है कि पद छोड़ने के बावजूद देश और लोगों के लिए काम करने का उनका संकल्प जारी रहेगा।
*आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) August 30, 2026
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर सब कुछ पा लेने पर भी कुछ… pic.twitter.com/4VRXpK8nu8
मुसलमानों के बिना भारत की कल्पना हिंदुत्व के खिलाफ : न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत
हुबली में दिनदहाड़े खौफनाक कत्लेआम: कुल्हाड़ी से काटकर युवक की निर्मम हत्या, वीडियो वायरल
रीवा: ये लोग मार डालेंगे मुझे... नर्स की बदसलूकी और तड़पती रही मां, सरकारी सिस्टम की लापरवाही ने ली दो जानें
डेवाल्ड ब्रेविस का धमाका: 32 गेंदों में 75 रन ठोक जिम्बाब्वे को किया पस्त
भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, ऐसा सोचना हिंदुत्व नहीं है : न्यूयॉर्क में मोहन भागवत
बाढ़ में बहकर आया बैंक का खजाना , ग्रामीणों ने लूटे 92 लाख तो कानून ने कसा शिकंजा
हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए रोजर फेडरर, आंखों में आंसू और यादों का सफर
अफगानिस्तान सीरीज से पहले फिटनेस अग्निपरीक्षा : अय्यर-सैमसन ने पसीना बहाया, सिराज-कृष्णा को मिली छूट
कर्नाटक में डेढ़ करोड़ वोटरों पर संकट? मतदाता सूची से नाम कटने के डर से गरमाई सियासत
क्या पाकिस्तान के खिलाफ हैंडशेक करेंगी भारतीय खिलाड़ी? कोच अमोल मजूमदार का आया दोटूक जवाब