दुबई: महिला एशिया कप 2026 का बिगुल बज चुका है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चर्चा भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले की हो रही है।
हैंडशेक के सवाल पर कोच की दो टूक भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मीडिया में एक सवाल ने जोर पकड़ लिया है—क्या भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगी? इस संवेदनशील मुद्दे पर भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने बड़ा बयान दिया है।
मजूमदार ने कहा, हमारा ध्यान केवल मैदान पर सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने पर है। मैदान के बाहर की चीजों पर हम अपना समय बर्बाद नहीं करते। जब वह मुकाबला आएगा, तब हम उस पर बात करेंगे। फिलहाल हमारा पूरा फोकस कल होने वाले मैच (थाईलैंड के खिलाफ) पर है।
खराब फॉर्म से उबरने की चुनौती टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के लिए यह टूर्नामेंट साख बचाने जैसा है। इस साल भारत ने अब तक 16 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 9 में हार मिली है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के जरिए अगले 6 महीनों के लिए अपनी लय हासिल करना चाहती है।
कोच मजूमदार ने टीम की रणनीति के बारे में बताया कि दुबई की पिच और मौसम को देखते हुए स्पिन गेंदबाजी काफी प्रभावी साबित होगी। उनके अनुसार, भारतीय खेमे में कई प्रतिभाशाली स्पिनर हैं जो इस परिस्थिति का भरपूर फायदा उठाने के लिए तैयार हैं।
जेमिमा की कमी खलेगी एशिया कप में भारतीय टीम अपनी प्रमुख खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स के बिना उतर रही है। जेमिमा फिलहाल चोट से जूझ रही हैं और बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब से गुजर रही हैं। मजूमदार ने स्वीकार किया कि एक अहम खिलाड़ी के रूप में टीम को उनकी कमी जरूर खलेगी।
अब देखना यह है कि क्या युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम इस बार एशिया कप में अपने खेल से आलोचकों का मुंह बंद कर पाती है या नहीं।
One day to go ⏳#TeamIndia s ACC #WomensAsiaCup 2026 campaign begins tomorrow 🙌 pic.twitter.com/jMDhvST7HE
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 29, 2026
एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका: चोट के चलते नीरज चोपड़ा सीजन से बाहर
प्रयागराज में बड़ा हादसा: स्वामीनारायण मंदिर का हिस्सा ढहा, बाल-बाल बचे लोग
ऐसा कैसे हो सकता है? : वर्ल्ड कप जिताने के बाद टीम से बाहर होने पर सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द
महिला एशिया कप 2026: हरमनप्रीत की सेना का आज सुपर संडे , थाईलैंड के खिलाफ जीत से आगाज की तैयारी
मुसलमानों को बाहर करना हिंदुत्व नहीं : न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान
UP चुनाव 2027: PDA के नए डिकोड से अखिलेश यादव की क्या है तैयारी?
बिलासपुर में बवाल: हिंसक झड़प के बाद सख्त प्रशासन, पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
नेपाल की बाढ़ का खौफनाक मंजर: यूपी की गंडक नदी में बहकर आए 10 शव, प्रशासन अलर्ट
चित्रकूट में जल प्रलय: मंदाकिनी ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड, बाढ़ के पानी से थमी ट्रेनों की रफ्तार
इंडियाज गॉट लेटेंट में विवादित टिप्पणी: समय रैना और शैरन वर्मा के कमेंट्स पर भड़के राम कदम