नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया है। 13 वर्षों तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद, दिव्या ने अपने पद को अलविदा कह दिया है। इस फैसले ने न केवल उनके सहयोगियों बल्कि आम जनता के बीच भी उत्सुकता पैदा कर दी है कि आखिर एक सफल करियर के बीच उन्होंने यह बड़ा कदम क्यों उठाया?
दिव्या ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई करने के बाद उन्हें लंदन में एक शानदार नौकरी मिली थी। करियर के लिहाज से उन्होंने सब कुछ पा लिया था, लेकिन उन्हें हमेशा इस बात का मलाल था कि वे अपने देश से दूर हैं। इसी मिट्टी के कर्ज को चुकाने के लिए उन्होंने लंदन की नौकरी छोड़ी और आईएएस बनने का फैसला किया।
अपने इस्तीफे के पीछे दिव्या ने कोई स्पष्ट कारण या भविष्य के किसी बिज़नेस प्लान का जिक्र नहीं किया है। हालांकि, उनके शब्दों से यह साफ झलकता है कि सरकारी पद छोड़ना उनके लिए काम का अंत नहीं है। उन्होंने लिखा है कि, पद तो आज छूट गया, पर वह सपना नहीं छूटेगा जो इस मिट्टी ने मुझे दिया है। इससे संकेत मिलते हैं कि वे भविष्य में किसी और माध्यम से समाज और देश के लिए काम करना जारी रखेंगी।
अपनी सेवा के दौरान दिव्या मित्तल ने कई कठिन चुनौतियों का सामना किया। उन्होंने लिखा कि देवरिया ने उन्हें सिखाया कि सही के साथ खड़े होना कर्तव्य है , जबकि मिर्जापुर में उन्होंने सीखा कि असंभव सिर्फ एक राय है। उन्होंने सरकारी फाइलों के पीछे छिपे इंसानी चेहरों और उनकी पीड़ा को करीब से महसूस किया है। लहुरिया दह की उस वृद्ध मां का आशीर्वाद उनके लिए किसी भी पद से बड़ा है, जिसने पहली बार अपने गांव में पानी पहुँचते देखा था।
दिव्या का सफर एक साधारण परिवार से शुरू हुआ था। उन्होंने साल 2001-05 में आईआईटी दिल्ली से बीटेक और फिर आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए किया। लंदन में कॉर्पोरेट करियर छोड़कर उन्होंने यूपीएससी का रुख किया। वे पहले आईपीएस बनीं और फिर ऑल इंडिया रैंक 68 के साथ आईएएस अफसर बनकर अपने सपनों को साकार किया।
वर्तमान में उनके इस्तीफे ने कई सवाल खड़े किए हैं, लेकिन एक बात तय है कि दिव्या मित्तल अब अपनी शर्तों पर एक नई पारी की शुरुआत करने की ओर बढ़ रही हैं। फिलहाल उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है।
*आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) August 30, 2026
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर सब कुछ पा लेने पर भी कुछ… pic.twitter.com/4VRXpK8nu8
सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भाजपा के 3 सांसद, सिख समुदाय का फूटा गुस्सा; कार्रवाई की मांग
सत्ता में आते ही 3 महीने में कराएंगे जातीय जनगणना, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला
मौसम का रौद्र रूप: ओडिशा में रेड अलर्ट, 14 राज्यों में भारी बारिश का खतरा
नेपाल में जल प्रलय के बाद मंडराया महामारी का साया: 734 से ज्यादा मौतें, हजारों लापता
दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका: DDA दे रहा फ्लैट्स पर 25% की भारी छूट, जानें पूरी डिटेल
NEET-PG 2026: जयपुर के सेंटर पर बिजली गुल, अब 5 सितंबर को फिर होगी परीक्षा
हाथरस: चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने इमरान राइडर को भेजा जेल
लंदन की नौकरी छोड़कर बनीं IAS, जानिए कौन हैं दिव्या मित्तल और अचानक क्यों दिया इस्तीफा?
नेपाल में जलप्रलय: भोटेकोशी नदी फिर उफान पर, 700 से अधिक मौतें और 2500 लोग लापता
न्यूयॉर्क में गूंजा वसुधैव कुटुंबकम : RSS प्रमुख मोहन भागवत का संदेश - विविधता भारत के DNA में