प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत उज्बेकिस्तान के ताशकंद पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके बाद पीएम का काफिला सीधे उनके होटल पहुंचा।
वंदे मातरम से गूंजा ताशकंद होटल पहुँचते ही वहां मौजूद भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। पूरा इलाका वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। भीड़ का उत्साह देखकर पीएम मोदी ने सुरक्षा घेरे को दरकिनार किया और सीधे लोगों के बीच पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
महिला ने बांधी राखी, पीएम ने दिया सम्मान स्वागत के दौरान एक भावुक पल भी आया। जब पीएम मोदी लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तब भीड़ में मौजूद एक महिला ने आगे बढ़कर उनकी कलाई पर राखी बांधी। पीएम मोदी ने बिना किसी हिचकिचाहट के बड़े स्नेह के साथ राखी बंधवाई, जिसे देखकर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
जीवंत पुल है हमारा प्रवासी समुदाय इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, ताशकंद में भारतीय समुदाय के प्यार से अभिभूत हूं। हमारा प्रवासी समुदाय भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत पुल है, जो दोनों देशों की दोस्ती को मजबूती देता है।
यांगी उज्बेकिस्तान मॉन्यूमेंट पर दी श्रद्धांजलि ताशकंद पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने यांगी उज्बेकिस्तान मॉन्यूमेंट का दौरा किया। उन्होंने वहां पुष्प अर्पित कर अपनी यात्रा की शुरुआत की। यह स्मारक उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और उनकी प्रगति का प्रतीक माना जाता है।
सामरिक और आर्थिक संबंधों पर रहेगी नजर अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस चर्चा का मुख्य केंद्र व्यापार, निवेश और डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ाना होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री किर्गिज गणराज्य के लिए रवाना होंगे। मध्य एशिया के इन देशों के साथ भारत अपने सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में एक होटल में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2026
भारतीय समुदाय के लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ उनका स्वागत किया।
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/NTCMunE5MA
नेपाल बाढ़ पर शशि थरूर का बड़ा कदम: भारत सरकार की तारीफ में पढ़े कसीदे, रेस्क्यू के लिए दिए सुझाव
मनोज जरांगे के समर्थन में मराठा समाज का उग्र प्रदर्शन, धुले-सोलापुर हाईवे घंटों रहा जाम
मेट्रो में यूं साधारण अंदाज में दिखे पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज, सादगी देख फैंस ने कहा- रियल लेजेंड
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत इन जिलों में 2 सितंबर तक आफत की बरसात
रांची में आदिवासी एकता महाजुटान आज: राजधानी छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर
चित्रकूट में प्रलय: मंदाकिनी नदी का 23 साल का रिकॉर्ड टूटा, जलमग्न हुए रामघाट और दर्जनों गांव
फैन की दीवानगी या जानलेवा दखलअंदाजी? कार में घुसने की कोशिश पर बिफरे चीनी स्टार यू युहान
लंदन की चकाचौंध छोड़ बनीं IAS, अब 13 साल बाद दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा
हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए रोजर फेडरर, आंखों में आंसू और यादों का सफर
लंदन की आलीशान नौकरी छोड़ बनीं IAS, अब अचानक इस्तीफा देकर चर्चा में दिव्या मित्तल