नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और मडस्लाइड ने बड़े पैमाने पर विनाश किया है। इस आपदा के पीछे की असली वजह अब दुनिया के सामने आ गई है। एक पर्यटक द्वारा अनजाने में बनाए गए वीडियो में पहाड़ से ग्लेशियर का एक विशाल हिस्सा टूटकर गिरते हुए साफ देखा जा सकता है।
चीन के शिजांग इलाके में एक पर्यटक पहाड़ों का दृश्य रिकॉर्ड कर रहा था, तभी अचानक ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा ढह गया। पर्यटक को उस वक्त इसका अंदाजा भी नहीं था कि उसके कैमरे में सदी की एक बड़ी आपदा कैद हो रही है। चीनी विज्ञान अकादमी के विशेषज्ञों ने पुष्टि की है कि यह वीडियो वास्तविक है और रिमोट सेंसिंग से मिली तस्वीरों से इसका मिलान होता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ग्लेशियर के टूटने के बाद बर्फ, चट्टान और मलबे का एक विशाल ढेर 50 मीटर प्रति सेकंड की भयानक रफ्तार से नीचे की ओर आया। यह मलबे का सैलाब चीन के ग्यिरोंग पोर्ट तक पहुंच गया, जहां कई इलाकों में डेढ़ मीटर से अधिक मोटी मलबे की परत जम गई है। यह महज बर्फ का गिरना नहीं, बल्कि पत्थर और कीचड़ के साथ आया एक विनाशकारी बहाव था।
इस आपदा ने नेपाल को झकझोर कर रख दिया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार शाम तक 669 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। अभी भी 2,362 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। बचाव कार्य अभी भी युद्ध स्तर पर जारी है।
राहत और बचाव टीमों के सामने अब एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। ग्लेशियर के टूटने के बाद ऊपरी पहाड़ी इलाकों में पानी और मलबे के जमा होने से कई अस्थायी झीलें बन गई हैं। वैज्ञानिकों को डर है कि यदि इन झीलों के किनारे टूटे, तो अचानक आई बाढ़ या मडस्लाइड की एक और लहर तबाही मचा सकती है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
A tourist filming the scenery in Gyirong County, China s Xizang Autonomous Region, accidentally captured the moment of a high-altitude glacier collapse in Nepal.
— China Xinhua News (@XHNews) August 29, 2026
Kang Shichang, director of the Institute of Mountain Hazards and Environment under the Chinese Academy of Sciences,… pic.twitter.com/Sc3lIbjKWo
आरक्षण पर चिराग का तीखा वार: जीतन राम मांझी से मांगा इस्तीफा, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
बेंगलुरु में टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा : कड़े फिटनेस टेस्ट के दौर से गुजरे खिलाड़ी
UP चुनाव 2027: PDA के नए डिकोड से अखिलेश यादव की क्या है तैयारी?
जो कहे भारत में मुस्लिम न रहें, वह हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क के मंच से गूंजा मोहन भागवत का संदेश
क्या आपकी रसोई में मौजूद हींग है असली? Everest और Laljee Godhoo पर FSSAI का बड़ा एक्शन
नेपाल में जलप्रलय: 699 लोगों की मौत, 2400 लापता; मलबे के नीचे दबी उम्मीदें
सैलाब के बाद का भयावह सन्नाटा: मलबे में दबी लाशों की दुर्गंध और अपनों की तलाश में बिलखते परिवार
सोशल मीडिया की चमक के पीछे अंधेरा: क्या इन्फ्लुएंसर्स के लिए सुरक्षित नहीं रही पब्लिक लाइफ?
नेपाल में तबाही का लाइव फुटेज: पर्यटक के कैमरे में कैद हुई ग्लेशियर के ढहने की खौफनाक घटना
उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: राष्ट्रपति के साथ एक ही कार में सवार होकर पहुंचे ताशकंद