लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे टेस्ट मैच के दौरान खेल से ज्यादा चर्चा एक विवाद की हो रही है। मैच के पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान प्रसारित हुए एक इंटरव्यू ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को बुरी तरह नाराज कर दिया, जिसके बाद मैच बीच में छोड़ने की धमकी तक की खबरें सामने आईं।
क्या था पूरा विवाद? विवाद की शुरुआत तब हुई जब ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान के बेटों—सुलेमान और कासिम खान—का एक विशेष इंटरव्यू प्रसारित किया। 18 मिनट के इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिता की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पाकिस्तान सरकार के रवैये पर तीखे सवाल उठाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीसीबी ने इस प्रसारण पर कड़ी आपत्ति जताई और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को मैच छोड़ने की धमकी दे डाली।
हमें कुछ नहीं पता : सरफराज अहमद मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद जब पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद से इस विवाद पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने पूरी तरह से पल्ला झाड़ लिया। सरफराज ने कहा, मुझे इन खबरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम सिर्फ मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जिस समय इंटरव्यू चल रहा था, हम लंच कर रहे थे। टीम में सब कुछ सामान्य है।
मैदान पर ढही पाकिस्तान की बल्लेबाजी विवादों के बीच पाकिस्तान का खेल भी बेहद निराशाजनक रहा। इंग्लैंड की पहली पारी के 290 रनों के जवाब में पाकिस्तानी टीम सिर्फ 110 रनों पर सिमट गई। टीम के 9 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके, जिसमें कप्तान बाबर आजम भी शामिल थे।
इंग्लैंड की स्थिति मजबूत पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बढ़त हासिल करने वाली इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में भी शानदार खेल दिखाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए थे। कुल 261 रनों की बढ़त के साथ मेजबान टीम अब इस मैच में पूरी तरह से ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही है।
The PCB made a formal complaint to Sky Sports after the broadcaster aired an interview with the sons of former prime minister and captain Imran Khan during the lunch interval on the first day at Lord s
— Cricinfo (@cricinfo) August 27, 2026
Cricinfo understands the PCB considered the option of Pakistan not taking the… pic.twitter.com/G1Os5NsTSX
Everest और Laljee Godhoo की हींग पर FSSAI का कड़ा प्रहार, घटिया क्वालिटी के कारण बिक्री पर रोक
हिमालय में खौफनाक मंजर: ग्लेशियर फटने से 7 मिनट में मची 20 किलोमीटर तक तबाही
रक्षाबंधन पर खत्म हुई कड़वाहट: बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को भेजा तोहफा, सुलह पर अभिनेत्री ने कही ये बात
नेपाल जलप्रलय: 669 की मौत, 2400 लापता; भारत की मदद बनी संकट में उम्मीद की किरण
बंगाल से निकला ‘ब्लैक गोल्ड’: भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी कामयाबी
ऐसा कैसे हो सकता है? : वर्ल्ड कप जिताने के बाद टीम से बाहर होने पर सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द
इमरान खान के साथ जो हो रहा है वो गलत है : जावेद मियांदाद ने सरकार से की भावुक अपील
यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी: जल्द खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते, 1 लाख पदों पर भर्ती की तैयारी
एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका: चोट के चलते नीरज चोपड़ा सीजन से बाहर
बदायूं हवालात कांड: राजेश की तड़प का CCTV वायरल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल