कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो इंडियाज गॉट लेटेंट (सीजन 2) इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में इंटरनेट सेंसेशन ओरहान अवत्रमाणि यानी ओरी बतौर पैनलिस्ट नजर आए। इस दौरान होस्ट समय रैना और ओरी के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिली।
ओरी का स्वैग और समय का तंज एपिसोड की शुरुआत में ओरी ने दावा किया कि वह इस शो की शूटिंग के लिए खास लंदन से आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहला मौका है जब वह किसी ऐसे पैनल पर बैठे हैं, जहां वह खुद के अलावा किसी को नहीं जानते। समय रैना ने इस बात को लपकते हुए ओरी के पुराने इंटरव्यू पर तंज कसना शुरू कर दिया, जिसमें ओरी ने घर-घर में पहचाने जाने वाला नाम बनने की बात कही थी।
अंदर गए तो बाहर नहीं आओगे समय के लगातार मजाक से ओरी का सब्र टूट गया और उन्होंने सीधे शब्दों में कॉमेडियन को चेतावनी दे डाली। ओरी ने कड़े लहजे में कहा, जिन लोगों से मेरी जान-पहचान है न, तुम अंदर गए तो बाहर नहीं आओगे। बी केयरफुल! अपनी औकात में रहो। इस पर समय ने भी तपाक से पूछा, कहां डालोगे? उनके बीच हुई यह बहस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
शेरोन वर्मा की दमदार वापसी इस एपिसोड में पैनलिस्ट के तौर पर मौजूद शेरोन वर्मा ने भी अपने वन-लाइनर्स से खूब वाहवाही लूटी। सीजन 1 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं शेरोन ने इस बार बतौर जज अपनी हाजिरजवाबी से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी कॉमिक टाइमिंग को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।
अब राखी सावंत की बारी? एपिसोड के अंत में दिखाए गए प्रोमो ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। समय रैना ने शो में राखी सावंत के आने का संकेत दिया है। समय ने माना कि सीजन 2 के शुरुआती एपिसोड में चीजें थोड़ी सुरक्षित थीं, लेकिन राखी के आने से अब शो में बड़ा धमाका होने की उम्मीद है। अब फैंस को अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।
Orry said to Samay Raina Aukat Mein Raho pic.twitter.com/oM1AAoDnpR
— Sunil Goriya (@Sunil_Goriyaa) August 28, 2026
बीजेपी का नया डिजिटल वार रूम : मीम्स और व्यंग्य से कांग्रेस पर तीखा प्रहार
सरकारी स्कूलों में एक्सपायर्ड खाना : क्या अधिकारियों को अपने बच्चों की परवाह?
Everest और Laljee Godhoo की हींग पर FSSAI का कड़ा प्रहार, घटिया क्वालिटी के कारण बिक्री पर रोक
आरक्षण पर महाभारत : चिराग और मांझी के बीच छिड़ी सियासी जंग, इस्तीफे की आई नौबत
एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका: चोट के चलते नीरज चोपड़ा सीजन से बाहर
नेपाल में तबाही के बाद वॉटर बम का खतरा: 6 नई झीलों से मंडरा रहा विनाश का साया
एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुए नीरज चोपड़ा
देश में दो विचारधाराओं के बीच सीधी जंग : दलितों के अपमान पर राहुल गांधी का तीखा प्रहार
भारत की मिसाइल शक्ति से थरथराए पड़ोसी, हिंद महासागर में 3000 किमी का नो-फ्लाई ज़ोन घोषित
रिश्वतखोरी का कड़वा स्वाद : FDA अधिकारी को भीड़ ने जबरन खिलाए एक्सपायर्ड बिस्किट