एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। देश के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा चोट के कारण आगामी खेलों से बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होने से भारत की पदक जीतने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
टखने की चोट बनी बाधा नीरज चोपड़ा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की है कि उनके टखने में लिगामेंट टियर (लिगामेंट का फटना) हो गया है। चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें न केवल एशियन गेम्स से बल्कि इस सीजन के बाकी सभी मुकाबलों से भी नाम वापस लेना पड़ा है। इसमें डायमंड लीग का फाइनल भी शामिल है।
लय पा रहा था, तभी चोट लग गई नीरज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर निराशा व्यक्त करते हुए लिखा, लुसाने में सीजन के बेस्ट थ्रो के साथ मुझे लगा था कि मैं अपनी लय हासिल कर रहा हूं, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान टखने में चोट लग गई। डॉक्टर और टीम से सलाह के बाद मैंने इस सीजन के बाकी मुकाबलों से हटने का फैसला किया है।
कैसा रहा 2026 का सीजन? 28 वर्षीय नीरज चोपड़ा के लिए 2026 का सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा। चोट के बाद वापसी करते हुए उन्होंने दोहा डायमंड लीग में चौथा स्थान हासिल किया था, जबकि ग्लासगो में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ओलंपिक के बाद नीरज की नजरें एशियन गेम्स पर टिकी थीं, जिसे उनकी फिटनेस और तैयारियों की अग्निपरीक्षा माना जा रहा था।
दमदार प्रदर्शन के बावजूद खेल खत्म लुसाने डायमंड लीग में नीरज ने शानदार वापसी के संकेत दिए थे। उन्होंने अपनी दूसरी कोशिश में 88.05 मीटर का सीजन-बेस्ट थ्रो फेंका था। पदक से भले ही वह मामूली अंतर से चूक गए, लेकिन उनकी फॉर्म दमदार थी। अब नीरज का पूरा ध्यान रिकवरी पर है ताकि वे भविष्य में और मजबूती के साथ ट्रैक पर वापसी कर सकें।
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) August 29, 2026
इंग्लैंड में राहुल चाहर का स्पिन जादू : काउंटी चैंपियनशिप में 6 विकेट लेकर मचाया कोहराम
पहले POCSO, फिर कोमा, और अब मर्डर: दिल्ली के जिम ट्रेनर इमरान की 8 साल की खौफनाक कुंडली
चमत्कार: 48 घंटे मलबे में दबी रही बच्ची, नेपाली सेना ने मौत के मुंह से निकाला बाहर
आरक्षण पर चिराग का तीखा वार: जीतन राम मांझी से मांगा इस्तीफा, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
बारिश और कीचड़ में ढाल बना नन्हा भाई, बहन को बचाने के लिए कुत्ते से भी भिड़ा
खड़गे के मंच का शुद्धिकरण घोर अपराध, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की FIR की मांग
फैंस को करना होगा लंबा इंतजार: कब और किसके खिलाफ होगी टीम इंडिया की अगली टेस्ट भिड़ंत?
रील बनाने का शौक पड़ा भारी: बेगूसराय में बाढ़ के पानी में बहीं दो महिलाएं, लाइव रेस्क्यू वीडियो वायरल
बिलासपुर में बवाल: सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई हिंसा, थाने पर पथराव, अब धारा 163 लागू
नेपाल में जलजले का खौफनाक वीडियो: 800 मीटर लंबा ग्लेशियर ढहा, 669 की मौत, हजारों लापता