दक्षिण भारत के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हैदराबाद और चेन्नई के बीच की 12-13 घंटे की लंबी यात्रा अब महज 3 घंटे में पूरी होगी। केंद्र सरकार ने दक्षिण भारत की पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना को हरी झंडी दे दी है, जिसके लिए रेल मंत्रालय और नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं।
यह हाई-स्पीड कॉरिडोर कुल 773 किलोमीटर लंबा होगा। इस ट्रैक पर बुलेट ट्रेन की अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है, जबकि संचालन के दौरान इसे 320 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।
यह बुलेट ट्रेन तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के 18 प्रमुख स्टेशनों को आपस में जोड़ेगी।
सफर को और अधिक सुगम बनाने के लिए इस रूट पर दो तरह की सेवाएं उपलब्ध होंगी। पहली फास्ट सर्विस होगी, जिसमें कम स्टॉप्स होंगे ताकि लंबी दूरी के यात्री जल्दी पहुंच सकें। दूसरी सेवा उन यात्रियों के लिए होगी जो रास्ते में पड़ने वाले सभी 18 स्टेशनों पर रुककर यात्रा करेंगे।
परियोजना का अलाइनमेंट तय हो चुका है और रेल मंत्रालय ने मार्च 2027 तक इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) पूरा करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल फाइनल अलाइनमेंट रिपोर्ट संबंधित राज्य सरकारों को सौंप दी गई है।
इस विशाल परियोजना की अनुमानित लागत 1.5 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। जमीन अधिग्रहण और वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद 2027-28 से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में 10 से 12 साल का समय लग सकता है, जिससे 2038 से 2040 के बीच यह ट्रेन पटरियों पर दौड़ती नजर आ सकती है।
𝐇𝐲𝐝𝐞𝐫𝐚𝐛𝐚𝐝-𝐂𝐡𝐞𝐧𝐧𝐚𝐢 𝐇𝐢𝐠𝐡 𝐒𝐩𝐞𝐞𝐝 𝐑𝐚𝐢𝐥 (𝐁𝐮𝐥𝐥𝐞𝐭 𝐓𝐫𝐚𝐢𝐧) 𝐏𝐫𝐨𝐣𝐞𝐜𝐭 𝐮𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞.
— Infra News India (INI) (@TheINIofficial) August 10, 2026
▪️National Highway Speed Rail Corporation Ltd. (NHSRCL) has announced that the fastest bullet train service between Hyderabad and Chennai would take just 2 hours… pic.twitter.com/oF9vsL6ibc
फर्जी IAS का 100 करोड़ का साम्राज्य: खुद को बताता था अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट , टेस्ला कार और हिरण के सींग हुए बरामद
रील के जुनून में मां की बड़ी लापरवाही: पुल के किनारे रेंगता रहा बच्चा, बाल-बाल बची जान
हट जाओ, वरना कूद जाऊंगा : पुलिस को देखते ही टावर पर चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, फिल्मी अंदाज में हुआ फरार
भारतीय क्रिकेट का इंजरी संकट : क्या है सच? वीवीएस लक्ष्मण ने खोली तालमेल की पोल
खेत में दफनाए 5 लाख रुपये: मेहनत की कमाई पर दीमक का डंडा , वीडियो देख लोग हैरान
बारामती का आसमान: 7 साल में 10 विमान हादसे, क्या सुरक्षा मानकों से हो रहा है समझौता?
देशभर के 16 राज्यों में हाई अलर्ट : मॉनसून का रौद्र रूप, अगले 24 घंटे सबसे भारी
14वीं JPSC विवाद: भारी विरोध के बीच आयोग के तीन सदस्यों का इस्तीफा, सरकार बैकफुट पर
कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रेन में घमासान: टिकट मांगने पर टीटीई से उलझे कांवड़िये, वीडियो वायरल
बारिश में चूहे का जुगाड़ बना चर्चा का विषय, चप्पल को बनाया अपनी नाव