भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और चयन समिति को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने साफ कर दिया है कि वह चीफ सिलेक्टर की भूमिका नहीं संभालेंगे।
अजित अगरकर सुरक्षित लक्ष्मण के नाम की चर्चा पिछले कुछ समय से चीफ सिलेक्टर के संभावित उम्मीदवार के तौर पर हो रही थी। हालांकि, लक्ष्मण के इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अजीत अगरकर ही इस पद पर बने रहेंगे और उन्हें फिलहाल कोई खतरा नहीं है।
CoE के विजन पर फोकस लक्ष्मण ने बताया कि उन्हें BCCI के पूर्व सचिव जय शाह और मौजूदा सचिव देवजीत सैकिया से अपने विजन को लागू करने की पूरी आजादी मिली है। इसी कारण उन्होंने CoE (पूर्व में NCA) में अपना कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया है।
मेरा लक्ष्य स्पष्ट है लक्ष्मण ने मीडिया से बातचीत में कहा, मैंने BCCI से वादा किया है कि मैं न तो चीफ सिलेक्टर बनूंगा और न ही हेड कोच। मेरा पूरा ध्यान CoE के स्ट्रक्चर, प्रोसेस और प्रोटोकॉल को पूरी तरह स्थापित करने पर है। मैं यहां से जाने से पहले हर विभाग के लिए SOP तैयार करना चाहता हूं।
हेड कोच का ऑफर ठुकराया लक्ष्मण ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें टीम इंडिया का हेड कोच बनने का ऑफर भी दिया गया था। उन्होंने बताया, 2024 में मुझे हेड कोच के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से मैंने उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।
CoE में सुधार की प्रक्रिया जारी लक्ष्मण ने यह भी स्वीकार किया कि CoE में हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन का पद नितिन पटेल के इस्तीफे के बाद से लगभग 18 महीनों से खाली है। हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस रिक्त पद को भरने के लिए अभी भी तलाश जारी है और जल्द ही उपयुक्त उम्मीदवार का चयन कर लिया जाएगा।
VIDEO | The BCCI Centre of Excellence chief VVS Laxman on Sunday said the hunt for a suitable candidate to fill the role of Head of Sports Science and Medicine at the facility is still on despite Nitin Patel quitting the post almost 18 months ago.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 9, 2026
In this interim, Dhananjay… pic.twitter.com/WhiFofyNbX
झारखंड परीक्षा विवाद: 3 बड़ी परीक्षाएं रद्द, ED जांच पर सहमति, फिर भी नहीं थम रहा छात्रों का आंदोलन
रांची विधानसभा घेराव: पहली बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े छात्र, भारी बवाल जारी
रांची में छात्रों का हुंकार: विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस की वाटर कैनन भी बेअसर
# पीएम मोदी से शरद पवार के सांसदों की मुलाकात: क्या महाराष्ट्र की राजनीति में होने वाला है बड़ा उलटफेर?
अधूरा नक्शा देख भड़कीं लवलीना, पीएम मोदी ने कहा- आपका वो कदम साधारण नहीं था
झारखंड में आर-पार की जंग: JSSC-CGL के मुद्दे पर अड़े छात्र, आज विधानसभा घेराव की तैयारी
आज 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली से यूपी-बिहार तक मौसम में बड़ा बदलाव
विधानसभा घेराव: वॉटर कैनन के सामने बैरिकेड पर चढ़कर छात्र का डांस, रांची में आर-पार के मूड में अभ्यर्थी
सावन का दूसरा सोमवार: शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, आस्था का उमड़ा सैलाब
ममता पर अब फूल नहीं, कीचड़ ही उछाला जाएगा : बीजेपी विधायक के बयान से बंगाल में बवाल