कोलंबो में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच वॉर्म-अप मैच के दौरान मैदान से ज्यादा ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें रवींद्र जडेजा अपने साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव के गेंदबाजी एक्शन की नकल उतारते हुए नजर आ रहे हैं।
गंभीर की हंसी नहीं रुकी जडेजा का कुलदीप के एक्शन को कॉपी करने का अंदाज इतना मजेदार था कि वहां बैठे हेड कोच गौतम गंभीर अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाए। गंभीर को ठहाके लगाते देख साफ है कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी खुशनुमा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस जडेजा की इस कॉमेडी की खूब तारीफ कर रहे हैं।
मैदान पर छाए पडिक्कल और जडेजा वॉर्म-अप मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। भारत ने अपनी पहली पारी 357/6 के स्कोर पर घोषित की। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 142 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, रवींद्र जडेजा ने भी अर्धशतक जमाया और 63 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। गुरनूर बरार ने अंत में ताबड़तोड़ 36 रन जड़कर टीम के स्कोर को मजबूती दी।
फ्लॉप रहे ये नाम जहां पडिक्कल और जडेजा ने प्रभावित किया, वहीं यशस्वी जायसवाल का बल्ला खामोश रहा और वे शून्य पर आउट हो गए। ऋषभ पंत (2 रन) और ध्रुव जुरेल (1 रन) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
कंडीशन में ढलना है लक्ष्य शतकवीर देवदत्त पडिक्कल ने मैच के बाद कहा, ये वॉर्म-अप मैच हमारे लिए बहुत जरूरी है। हमारा मुख्य लक्ष्य श्रीलंका की परिस्थितियों और मौसम के हिसाब से खुद को ढालना है। यहां की कंडीशंस में खेलना हमारे लिए नया है, इसलिए जितना समय हम पिच पर बिताएंगे, उतना ही बेहतर रिदम हासिल कर पाएंगे।
फिलहाल, टीम इंडिया इस अभ्यास मुकाबले के जरिए श्रीलंका के चुनौतीपूर्ण माहौल में खुद को पूरी तरह तैयार करने पर फोकस्ड है।
Jadeja is So Good at Mimicking that he made even Monalisa Gambhir Laugh out Hard !
— Sunil Gavaskar (@virender_swag) August 8, 2026
After so long getting to see some good stuffs adding to environment. This is why seniors players are important! pic.twitter.com/vjhNSpIqrK
मैदान पर जडेजा का कॉमेडी शो , कुलदीप के एक्शन की नकल देख हंस पड़े गौतम गंभीर
झारखंड के छात्रों के साथ सड़क पर उतरे पीयूष मिश्रा, आरंभ है प्रचंड से भरा जोश
रेस्टोरेंट में बेटी को प्रेमी के साथ देख भड़का पिता, लाइसेंसी रिवॉल्वर से की ताबड़तोड़ फायरिंग; छात्रा की मौत
गंभीर की हंसी और जडेजा का एक्टिंग अवतार: अभ्यास मैच में दिखा टीम इंडिया का मस्ती भरा अंदाज
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया पस्त: साई सुदर्शन बाहर, सरफराज खान की एंट्री तय!
UPI पेमेंट पर चार्ज का सच: क्या अब आपकी जेब पर पड़ेगा असर? सरकार ने दी बड़ी राहत
शक की सुई बनी सबूत: वकील ने पत्नी पर नजर रखने के लिए लगाया था मिनी कैमरा, खुला चोरी का बड़ा राज
पाकिस्तान में लश्कर का एक और आतंकी ढेर: इस्लामाबाद की मस्जिद में संदिग्ध मौत से दहशत
अमरनाथ पर ब्रेक से हॉर्मुज में तनाव तक: जानिए आज की 10 बड़ी खबरें
10 साल से नहीं कटवाए बाल: उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने रचा इतिहास, दर्ज कराया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड