आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक पिता के गुस्से ने हंसते-खेलते परिवार को मातम में बदल दिया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में बेटी को लड़के के साथ देख पिता अपना आपा खो बैठा और लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोनों पर गोलियां बरसा दीं। इस दर्दनाक घटना में हाईस्कूल की छात्रा की मौत हो गई है।
क्या है मामला? घटना देवगांव कोतवाली अंतर्गत लालगंज बाईपास स्थित न्यू वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट की है। मृतका की पहचान अक्षरा सिंह (हाईस्कूल छात्रा) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक आदित्य सिंह ग्रेजुएशन का छात्र है। दोनों सुबह घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकले थे।
सूचना मिलते ही रेस्टोरेंट पहुंचा पिता पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने लड़की के माता-पिता को उनके रेस्टोरेंट में होने की सूचना दी थी। पहले लड़की की मां मौके पर पहुंची और वहां दोनों से बातचीत की। इसी बीच, पिता नीरज सिंह भी रेस्टोरेंट पहुंच गए।
विवाद और खौफनाक वारदात रेस्टोरेंट में पहुंचते ही पिता और बेटी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। गुस्से में बेकाबू नीरज सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और बेटी पर फायर कर दिया। इसके बाद उन्होंने लड़के को भी निशाना बनाते हुए गोली चला दी।
अस्पताल में तोड़ा दम गोलीबारी के बाद रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल अक्षरा और आदित्य को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी (BHU) रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अक्षरा की मौत हो गई, जबकि आदित्य की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता नीरज सिंह घटना के बाद से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
*थाना देवगांव क्षेत्रान्तर्गत न्यू वेलकल फैमिली रेस्टोरेन्ट में पिता ने अपनी पुत्री व पुरुष मित्र को मारी गोली, गम्भीर हालत में दोनो को BHU किया गया रेफर, इलाज के दौरान महिला की हुई मृत्यु, FIR पंजीकृत कर की जा रही कार्यवाही,के सम्बन्ध में #Spcityazh मधुवन कुमार सिंह की बाइट। pic.twitter.com/LboOwXGRp8
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) September 26, 2025
अलमारी में खौफनाक रात: शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे प्रेमी को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा
19 साल पुराना वो कैच, जिसने आखिरी ओवर में तोड़ा PAK का सपना; आज भी बढ़ा देता है धड़कनें
देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी
पुराना दंगा अलायंस है PDA , अखिलेश यादव के फॉर्मूले पर मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा हमला
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बदले सुर, क्या फिर साथ आएंगे अकाली दल और बीजेपी?
VIP ड्यूटी के नाम पर मंदिर में सेंध: बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
जेसीबी की चपेट में आया नाग, फन फैलाए घंटों गम में बैठी रही नागिन; वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
IND vs SL: टॉप ऑर्डर हुआ ढेर, तो संकटमोचन बनकर उभरे रवींद्र जडेजा
वॉर्म-अप मैच में चमके देवदत्त पडिक्कल: शतक जड़कर प्लेइंग-11 के लिए ठोंकी मजबूत दावेदारी
फुटबॉल जगत को बड़ा झटका: लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन