अमरनाथ यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण रास्तों के संवेदनशील हिस्सों में मरम्मत और रखरखाव का काम होना है। इसी के चलते 9 अगस्त से पहलगाम और बालटाल दोनों ही रास्तों पर यात्रा को रोक दिया जाएगा।
तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर रोक प्रशासन के आदेशानुसार, 9 अगस्त से किसी भी तीर्थयात्री को इन रास्तों से घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वर्तमान में, नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप से यात्रा पहले से ही बंद है, क्योंकि वहां ट्रैक की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।
अभी तक का सफरनामा 3 जुलाई से शुरू हुई 57 दिनों की यह यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 4.8 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पारंपरिक छड़ी मुबारक समारोह के साथ संपन्न होगी।
राजमार्गों पर कड़ी निगरानी प्रशासन यात्रा के बेस कैंप तक पहुंचने वाले जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे की स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। मौसम के मिजाज के हिसाब से ही आगे के हालात का जायजा लिया जा रहा है। इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजौरी-पुंछ हाईवे पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद राजौरी में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और सेना के जवानों को तैनात किया गया है। चौबीसों घंटे निगरानी और कड़ी चेकिंग की जा रही है ताकि यात्रा और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना हाल ही में 1,801 तीर्थयात्रियों का 28वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से बालटाल के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 1,347 पुरुष, 351 महिलाएं और 103 साधु-साध्वी शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा की पूरी प्रक्रिया सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित की जा रही है।
*Rajouri, Jammu & Kashmir: Security has been intensified along the Jammu-Rajouri-Poonch Highway ahead of Independence Day and Shri Amarnath Yatra. Police, CRPF, CISF and Army personnel are conducting strict checks and maintaining round-the-clock vigilance. pic.twitter.com/8NkeEAJtz2
— IANS (@ians_india) August 8, 2026
शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा और NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का सियासी दांव
रांची छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता बेनतीजा, जयराम महतो का अनशन का ऐलान
UPI ट्रांजैक्शन पर सरकार का बड़ा ऐलान: आम यूजर्स रहेंगे सुरक्षित, व्यापारियों के लिए क्या हैं नियम?
जब IIT दिल्ली में PM मोदी ने ली चुटकी, बोले- मैं बाबा बागेश्वर नहीं, पर आपके मन में क्या चल रहा है...
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने पर मचा घमासान, मुर्शिदाबाद के सांसदों ने सरकार को घेरा
एम्स में महिला से बदसलूकी पर बड़ा एक्शन: गार्ड बर्खास्त, एजेंसी पर भी लगा जुर्माना
टॉक्सिक ट्रेलर का धमाका: यश के खूंखार अवतार और धांसू विजुअल्स ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
हुनर किसी पिनकोड का मोहताज नहीं: गौतम अदाणी ने शुरू किया इनोवेटर्स का वंदे भारतम सफर
मोजतबा खामेनेई का पहला वीडियो जारी: क्या इजरायली दावों पर लगा पूर्णविराम?
क्या Gen-Z बन गई है भारत की नई राजनीतिक शक्ति? पीएम मोदी और राहुल गांधी की नजरें युवाओं पर