पश्चिम बंगाल की राजनीति में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। मुर्शिदाबाद और जंगीपुर के तृणमूल सांसदों ने इस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सांसदों का आरोप- मुसलमानों को बनाया जा रहा निशाना मुर्शिदाबाद के सांसद अबू ताहिर खान और जंगीपुर के सांसद खलीलुर रहमान ने राज्य सचिवालय नबान्न में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अबू ताहिर खान ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि राज्य में मुसलमानों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की है।
अदालती निर्देशों पर भी सवाल सांसद खलीलुर रहमान का कहना है कि अदालती निर्देशों का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन लाउडस्पीकर हटाने की प्रक्रिया सही नहीं है। सांसदों ने आरोप लगाया कि इस मामले में राज्य पुलिस जरूरत से ज्यादा सक्रिय है, जिससे समुदाय विशेष में नाराजगी है।
SIR के लंबित मामलों पर चिंता मुलाकात के दौरान सांसदों ने मुर्शिदाबाद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत लंबित मामलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जिसके कारण उन्हें पासपोर्ट सत्यापन, जमीन के पंजीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भारी परेशानी हो रही है। सांसदों ने इन मामलों का निपटारा 31 दिसंबर तक करने की मांग की है।
केंद्र तक पहुंची शिकायत यह मुद्दा अब केवल राज्य तक सीमित नहीं रहा है। इससे पहले अबू ताहिर खान, खलीलुर रहमान और सांसद यूसुफ पठान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। वहां भी उन्होंने बंगाल में लाउडस्पीकर हटाने और मतदाता सूची के विवादों का मामला जोर-शोर से उठाया था।
अब देखने वाली बात यह होगी कि सांसदों के इस दोहरे दबाव का राज्य सरकार और प्रशासन क्या रुख अपनाता है।
#KahaniKursiKi | शुभेंदु अधिकारी से मिले अबू ताहेर खान और खलीलुर रहमान, SIR पर हुई चर्चा#ShubhenduAdhikari #AbuTaherKhan #KhalilurRahman #TMC #NCPI #SIR #VoterList #WestBengal @IMinakshiJoshi pic.twitter.com/rKU6CABw2a
— India TV (@indiatvnews) August 8, 2026
क्या Gen-Z बन गई है भारत की नई राजनीतिक शक्ति? पीएम मोदी और राहुल गांधी की नजरें युवाओं पर
भारतीय क्रिकेट के लिए इंजरी अलार्म : बुमराह-हार्दिक समेत 13 खिलाड़ी चोटिल, टीम चयन में फंसी पेंच
हकीकत बनी बचपन की कल्पना: उत्तराखंड के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास: 8 फीट 10 इंच लंबे बालों के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
बाघ की तलाश में निकले वैभव सूर्यवंशी, अब दलीप ट्रॉफी में दिखेगा टाइगर अवतार
ससुराल में प्रेमिका से मिलना पड़ा महंगा, रंगे हाथों पकड़े गए प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने की तालिबानी पिटाई
वीजा के कारण फंसा मोहनलाल का सिडनी शो, सुपरस्टार ने फैंस से मांगी माफी
असम बाढ़: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने दिए 10 लाख, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सराहा
TNPL 2026: तूफानी शतक से 9 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, मदुरई पैंथर्स ने रचा इतिहास
क्या फिर साथ आएंगे भाजपा और अकाली दल? पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल के बदले सुर