नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़कर अपनी फॉर्म का लोहा मनवाया है।
अभ्यास मैच में दिखाया दम भारत और श्रीलंका-11 के बीच खेले जा रहे अभ्यास मैच में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रीज पर आए पडिक्कल ने पारी को न केवल संभाला, बल्कि आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी भी की।
पडिक्कल ने 121 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली। उन्होंने केएल राहुल के साथ 96 और रवींद्र जडेजा के साथ 72 रनों की अहम साझेदारी की। इस शतक ने टेस्ट टीम की प्लेइंग-11 में उनकी दावेदारी को सबसे मजबूत कर दिया है।
साई सुदर्शन सीरीज से बाहर पडिक्कल का चयन तय होने के पीछे सबसे बड़ा कारण साई सुदर्शन का बाहर होना है। सुदर्शन अंगुली की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिकवरी के बावजूद, टीम मैनेजमेंट उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और इसी कारण उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया है।
कौन होगा टीम में नया चेहरा? साई सुदर्शन की जगह लेने के लिए अब शेख रशीद और सरफराज खान के नामों पर चर्चा तेज है। सरफराज पिछले एक हफ्ते से फिटनेट टेस्ट से गुजर रहे हैं, वहीं शेख रशीद का हालिया प्रदर्शन इंडिया-ए टूर पर काफी प्रभावित करने वाला रहा है। रशीद ने वहां 45, 63 और 20 रनों की पारियां खेली थीं।
चयनकर्ता युवा खिलाड़ी को मौका देने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, पडिक्कल के शतक ने नंबर-3 की पहेली को सुलझा दिया है और गॉल टेस्ट में उनका उतरना अब लगभग तय माना जा रहा है।
💯 for Devdutt Padikkal! 🙌🙌
— BCCI (@BCCI) August 8, 2026
A superb knock from the left-handed batter in the warm-up game against SLC XI! 👏 👏
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 #TeamIndia pic.twitter.com/eb0p6gnyEQ
4 रन बाकी थे! 15 साल पुराना वो छक्का, जिसने एक झटके में खत्म किया 28 साल का इंतजार
वॉर्मअप मैच में सिक्सर किंग बना भारतीय गेंदबाज, गौतम गंभीर का रिएक्शन हुआ वायरल
ब्राह्मणों के हितैषी बनने का स्वांग न रचें अखिलेश: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तीखा पलटवार
गद्दारों को फाफड़ा-जलेबी खिलाने का वक्त है, पर संसद आने का नहीं! - पीएम मोदी पर संजय राउत का तीखा प्रहार
विजय सेतुपति का तूफानी आगाज़: बिग बॉस तमिल के 10 साल पूरे, धमाकेदार सीजन का प्रोमो रिलीज
मैं बाबा बागेश्वर नहीं, फिर भी पढ़ सकता हूं मन : IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का खास अंदाज
इंसान बना कुत्ता : 220 करोड़ की सर्जरी का दावा निकला फर्जी, जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच
X का बड़ा फैसला: बंद हुआ कमाई वाला मशहूर प्रोग्राम, जानें अब कैसे होगी आपकी कमाई
फुटबॉल जगत को बड़ा झटका: लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन
लियोनल मेसी पर दुखों का पहाड़: पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन