बिग बॉस तमिल ने सफलता के 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक मौके पर मेकर्स ने शो के 10वें सीजन का धमाकेदार प्रोमो जारी कर दिया है। 100 दिनों तक चलने वाला यह रियलिटी शो इस बार केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पूरे एक दशक का जश्न होने वाला है।
Paththandu Vazhthukal : जश्न का नया अंदाज मेकर्स ने इस सीजन के लिए Paththandu Vazhthukal कैंपेन शुरू किया है। यह नाम तमिल के नए साल की बधाई वाले शब्द Puthandu Vazhthukal से प्रेरित है। इसका मतलब है कि इस बार मेकर्स दर्शकों को बिग बॉस के 10 सफल साल पूरे होने पर बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही Carnivizha के जरिए पिछले 10 सालों की यादगार यादों को फिर से ताजा किया जाएगा।
क्यों खास है यह सीजन? बिग बॉस तमिल केवल एक शो नहीं, दर्शकों की भावनाओं और चर्चाओं का केंद्र है। घर के अंदर होने वाली छोटी-सी बहस, टास्क में हार-जीत और कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्ते अक्सर सोशल मीडिया पर मीम्स और बहस का विषय बनते हैं। मेकर्स का दावा है कि यह सीजन अब तक का सबसे बड़ा और सबसे अलग होगा, जिसमें कई नए ट्विस्ट और चौंकाने वाले सरप्राइज शामिल किए गए हैं।
विजय सेतुपति का दबदबा सुपरस्टार विजय सेतुपति एक बार फिर शो को होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रोमो में उनका अंदाज बेहद प्रभावशाली है। उनका वायरल डायलॉग, Inga Onnu Nenacha… Pathu Nadakkum (यहाँ एक सोचो, तो दस नतीजे निकलते हैं), गेम के रोमांच को बखूबी बयां करता है। उन्होंने दर्शकों को इस भव्य जश्न में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
जल्द शुरू होगा ड्रामा का महाकुंभ आगामी 100 दिनों तक चलने वाले इस शो के लिए दर्शकों का उत्साह चरम पर है। घर के अंदर का कड़ा मुकाबला, इमोशनल पल और अनपेक्षित ट्विस्ट देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आप इस ग्रैंड सेलिब्रेशन को जल्द ही जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे।
#BiggBossSeason10Tamil Coming soon.. pic.twitter.com/rwi3MNUztQ
— Annamalai Suchu (@actor_annamalai) August 7, 2026
टीम इंडिया को बड़ा झटका: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, कौन बनेगा नंबर 3 का नया दावेदार?
देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, नंबर-3 की टेंशन खत्म; गॉल टेस्ट की प्लेइंग-11 में पक्की जगह!
हकीकत बनी बचपन की कल्पना: उत्तराखंड के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार
गुरनूर बरार का तूफानी सिक्सर धमाका : वॉर्मअप मैच में गेंदबाजों के उड़ाए होश
वॉर्मअप मैच में सिक्सर किंग बना भारतीय गेंदबाज, गौतम गंभीर का रिएक्शन हुआ वायरल
रामायण की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव: भारत और विदेश में अलग-अलग दिन दिखेगी रणबीर कपूर की फिल्म
टॉक्सिक पर टली रिलीज की अटकलें, यश ने अफवाहों का उड़ाया मजाक; खोली राज
छंटनी के खौफ में मेटा कर्मचारी: नौकरी खोने के डर से टाली प्रेग्नेंसी
JPSC का विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग
फुटबॉल जगत को बड़ा झटका: लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन