प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद का अंतिम संस्कार आज शनिवार को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में किया जाएगा। अबान का शव फिलहाल उनकी बुआ प्रवीन कुरैशी के घर (हटवा गांव) में रखा गया है। शुक्रवार को झांसी में पोस्टमार्टम के बाद शव को प्रयागराज लाया गया था।
पुश्तैनी घर के मलबे पर अंतिम रस्में परिवार की पुरानी परंपरा के अनुसार, दफनाने से पहले शव को अतीक अहमद के पुश्तैनी घर की जमीन पर रखा जाएगा। यह घर अब पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुका है। इसी मलबे पर टेंट लगाकर और डीप फ्रीजर की व्यवस्था कर अंतिम रस्मों की तैयारी की गई है। असद के अंतिम संस्कार के समय भी इसी स्थल का उपयोग किया गया था।
झांसी से प्रयागराज तक हाई अलर्ट अतीक का दूसरा बेटा अली अहमद, जो झांसी जेल में बंद था, उसे पैरोल पर बाहर लाया गया है। शनिवार सुबह 9:30 बजे करीब 30 पुलिसकर्मियों की टीम उसे 400 किलोमीटर दूर प्रयागराज ले जाने के लिए रवाना हुई। सुरक्षा के मद्देनजर वैन के शीशों पर पर्दे डाले गए हैं और मीडिया को दूर रखा गया है।
रास्ते के सभी थानों को सख्त निर्देश अली को ले जा रहे काफिले के आगे-पीछे पुलिस की दो जीपें तैनात हैं। सुरक्षा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अली जिस भी जिले या थाना क्षेत्र से गुजरेगा, वहां की स्थानीय पुलिस पहले से अलर्ट रहेगी और उसे एस्कॉर्ट करेगी।
हाई कोर्ट की सख्त शर्तें इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अली और लखनऊ जेल में बंद उमर को जनाजे में शामिल होने की अनुमति दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि:
सड़क हादसे में गई थी जान अबान अहमद की मौत झांसी-कानपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में हुई थी। खिल्ली गांव के पास हुए इस हादसे में अबान और उनके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी। शनिवार को अबान को उनके पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
*#WATCH | Jhansi, Uttar Pradesh: Following the parole by Allahabad High Court, deceased mafia Atiq Ahmed’s son Ali Ahmad is being taken from Jhansi jail to attend the funeral of his brother Aban, who will be buried at the Kasari Masari graveyard in Prayagraj today. pic.twitter.com/RAnkmfBRWy
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 8, 2026
साई सुदर्शन का कटेगा पत्ता? वार्म-अप मैच में इस खिलाड़ी की तूफानी पारी ने बढ़ाई टीम इंडिया की दावेदारी
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने पर मचा घमासान, मुर्शिदाबाद के सांसदों ने सरकार को घेरा
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर फंसी CEO मुग्धा प्रधान, विवाद बढ़ा तो डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट
मैं बाबा बागेश्वर नहीं जो आपका मन पढ़ लूं... IIT दिल्ली में PM मोदी का मजाकिया अंदाज और छात्रों को मंत्र
JPSC का विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: सरकार ने छात्रों की मांगों को माना जायज, सुझावों के लिए जारी की नई ईमेल आईडी
रवींद्र जडेजा का मस्तीभरा अंदाज, मैदान पर कुलदीप यादव की नकल देख हंसी से लोटपोट हुए गंभीर
महिला आरक्षण और परिसीमन पर छिड़ी सियासी जंग: रिजिजू और राहुल गांधी के बीच सोशल मीडिया पर वार-पलटवार
पंजाब कांग्रेस में कलह की आग: दिग्गजों की मौजूदगी में भिड़े समर्थक, अनुशासन हुआ तार-तार
देवदत्त पडिक्कल का लंका में धमाका: शतक ठोककर ठोकी टेस्ट टीम में दावेदारी