छत्रपति संभाजीनगर: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) में राजनीतिक दांव-पेच के बीच आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। पार्टी की नई रणनीति और फैसलों से नाराज दो वालंटियर्स ने अभिजीत दिपके के घर के बाहर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
केजरीवाल जैसा रवैया अपनाने का आरोप प्रदर्शन कर रहे वालंटियर्स का सीधा आरोप है कि अभिजीत दिपके संगठन के सदस्यों से बिना कोई चर्चा किए मनमाने फैसले ले रहे हैं। उन्होंने दिपके की तुलना अरविंद केजरीवाल से करते हुए कहा कि वे संगठन के स्तर पर तानाशाही भरा रवैया अपना रहे हैं।
नियुक्तियों में पसंदीदा लोगों को तरजीह? विवाद की मुख्य वजह संगठन के भीतर पदों का बंटवारा है। वालंटियर्स ने आरोप लगाया कि नियुक्तियों में पारदर्शिता का पूरी तरह अभाव है। एक प्रदर्शनकारी ने तीखे शब्दों में कहा, सिर्फ इसलिए किसी को स्पोक्सपर्सन बना दिया गया क्योंकि वह किसी की गर्लफ्रेंड है।
सड़क पर क्यों उतरा आक्रोश? प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि CJP किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि देशभर के युवाओं का आंदोलन है। उनका कहना है कि जिन्होंने जंतर-मंतर पर लाठियां खाईं, उन्हें ही फैसलों से दूर रखा जा रहा है। कोर कमेटी की बैठक में लिए गए प्रेशर ग्रुप बनाने के निर्णय पर भी उन्होंने असंतोष जताया है।
अन्न-जल त्याग कर धरने पर बैठे वालंटियर्स विरोध को देखते हुए दोनों वालंटियर्स ने अब अनशन का रास्ता चुना है। उन्होंने दावा किया है कि बार-बार बातचीत की कोशिशें नाकाम होने के बाद उन्होंने अन्न और जल का त्याग कर दिया है।
अभी तक चुप्पी साधे हुए है नेतृत्व नीट पेपर लीक मामले से उपजी यह पार्टी युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई थी, लेकिन अब यह अंदरूनी खींचतान इसकी साख पर सवाल खड़े कर रही है। हालांकि, इस पूरे हाईवोल्टेज ड्रामे और गंभीर आरोपों पर अभिजीत दिपके या CJP नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
#Mahashtra के संभाजीनगर में #अभिजीतदिपके के घर के सामने सड़क पर #CJP के दो volunteer प्रोटेस्ट करने पहुँचे..इनका आरोप है कि दीपके संगठन के volunteer से कोई चर्चा नही कर रहे..अभिजीत #kejriwal के जैसा बर्ताव कर रहे..@TNNavbharat @CJP_for_India @AamAadmiParty pic.twitter.com/N92XS3y8W9
— Atul singh (@atuljmd123) August 6, 2026
नौकरी छोड़ो, पकौड़े तलो? एक ब्रेड पकोड़े वाले की सालाना करोड़पति कमाई ने उड़ाए होश!
गूगल को बड़ा झटका: 27 साल पुराने दिग्गज इंजीनियर समेत 4 AI विशेषज्ञों ने छोड़ी कंपनी, शुरू किया नया स्टार्टअप
उत्तराखंड में जल प्रलय: नदियाँ उफान पर, बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे बंद
उद्घाटन के 13 दिन बाद ही उखड़ गई नई सड़क: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिलहाल हुआ टोल-फ्री
झारखंड आंदोलन में जज बनने चले जुनैद की चर्चा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
जिन बेटियों को पढ़ा-लिखाकर बनाया काबिल, उन्होंने वीडियो कॉल पर निपटाया पिता का अंतिम संस्कार
क्या देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ दिया अनशन? सोनम वांगचुक ने बताई सच्चाई
मिडिल ईस्ट में बढ़ती तपिश: PM मोदी और नेतन्याहू के बीच हुई अहम बातचीत
अंतिम विदाई में नहीं आईं बेटियां, वीडियो कॉल पर देखा पिता का अंतिम संस्कार
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन? मेटा पर भड़के पूर्व सीएम, मांगी पारदर्शिता