नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो हटाना मेटा (Meta) को भारी पड़ गया है। कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है, जिसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भारत के कानून और संसद की बड़ी जीत करार दिया है।
आईटी मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा, “यह भारत के संविधान और 140 करोड़ लोगों के नेता, प्रधानमंत्री मोदी की ताकत की जीत है। यह संदेश साफ है कि यदि किसी को भारत में व्यापार करना है, तो उसे यहां के कानून का पालन करना ही होगा।”
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने सीजेपी (CJP) प्रोटेस्ट के दौरान एक सेल्फी-स्टाइल वीडियो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था। कुछ ही घंटों में यह वीडियो प्लेटफॉर्म से गायब हो गया। मेटा ने शुरुआत में इसे तकनीकी खराबी बताया, लेकिन सरकार ने इस स्पष्टीकरण को खारिज कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया। समिति ने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई, तो कंपनी के सेफ हार्बर प्रोटेक्शन (कानूनी सुरक्षा) को खत्म कर दिया जाएगा।
संसदीय समिति के कड़े रुख के बाद मेटा ने घुटने टेक दिए। सरकार के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठकों में कंपनी ने अनपेक्षित रूप से वीडियो हटाए जाने और प्लेटफॉर्म पर फैली खामियों के लिए माफी मांगी।
इतना ही नहीं, मेटा ने यह भी स्वीकार किया कि प्लेटफॉर्म पर डीपफेक कंटेंट और CSAM (बाल यौन शोषण सामग्री) को रोकने में उनसे बड़ी चूक हुई है। कंपनी ने यह भी माना कि कुछ विशिष्ट सामग्री को बढ़ावा देने के लिए बड़ी धनराशि का निवेश किया गया था, जो चिंता का विषय है।
VIDEO | Monsoon Session: As Meta apologises for removing PM Modi s Facebook post, BJP MP Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) says, This win is of Bharat s law, the Constitution, the Parliament, and the power of the leader of 140 crore, the PM, shows that anybody who has to do… pic.twitter.com/EcttcZD7hq
— Press Trust of India (@PTI_News) August 6, 2026
जाओ जहां शिकायत करनी है करो : मरीजों को दवा देने से इनकार करने पर CM का कड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द
क्या मार्च में शादी के बंधन में बंधेंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार? सवाल पर आई मुस्कान
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सवालों की बौछार: 20 दिन में 5 बार धंसी सड़क, पंखों से सुखाने पर अखिलेश का तंज
AI का जादू या सटीक VFX? रामायण के इंग्लिश ट्रेलर ने दर्शकों को डाला असमंजस में
BPSC 72वीं परीक्षा का फर्जी नोटिस वायरल, आयोग ने दी चेतावनी; अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
अतीक अहमद के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: झांसी सड़क हादसे में छोटे बेटे अबान अहमद की मौत
मैं आ रहा हूं आपके बीच : झारखंड के छात्रों के आंदोलन को मिला पीयूष मिश्रा का साथ
कॉकरोच जनता पार्टी में बगावत: अभिजीत दिपके के घर के बाहर वालंटियर्स का अनशन, गर्लफ्रेंड को पद देने के आरोप से मचा हड़कंप
चरखी दादरी में गैंगवार: स्कॉर्पियो पर बरसाईं गोलियां, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी
अतीक अहमद के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: सड़क हादसे में छोटे बेटे आबान की मौत