अकाउंट पर रोक का दावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेटा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल का कहना है कि भारत में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को मेटा ने प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मेटा और मेटा इंडिया को टैग करते हुए इस कार्रवाई पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मेटा के ऑफिस से भी नहीं मिला जवाब केजरीवाल ने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में मेटा के भारत स्थित ऑफिस में जानकारी ली, तो वहां से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा, आपके ऑफिस में कोई भी इसकी वजह नहीं बता पा रहा है और न ही यह बताया जा रहा है कि इस रोक को कैसे हटाया जा सकता है। उनके अनुसार, कंपनी को भेजे गए ईमेल का भी उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला है, केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है।
पीएम मोदी पर साधा निशाना केजरीवाल ने इस मामले को सीधे राजनीति से जोड़ दिया है। उन्होंने मेटा पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने मेटा को चेतावनी भरे लहजे में लिखा, हमारे प्रधानमंत्री के सामने इतना मत झुकिए, वर्ना वे आपको भारत में सिर्फ अपना ही अकाउंट चलाने की इजाजत देंगे।
विवादों में मेटा का मॉडरेशन यह विवाद तब सामने आया है जब मेटा हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की एक पोस्ट पर गलती से रोक लगाने के कारण चर्चा में थी। उस मामले में मेटा ने तुरंत माफी मांगी थी और स्पष्ट किया था कि वह एक तकनीकी गलती थी। केजरीवाल अब इसी घटना का हवाला देकर मेटा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
मेटा की चुप्पी बरकरार केजरीवाल का आरोप है कि प्रधानमंत्री के मामले में मेटा ने तुरंत संज्ञान लिया और सुधार किया, लेकिन उनके मामले में कंपनी पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। फिलहाल, मेटा की ओर से केजरीवाल के इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह भी अभी स्पष्ट नहीं है कि उनके अकाउंट पर आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिबंध है या यह कोई तकनीकी गड़बड़ी है।
Hi @Meta @metaindia
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 6, 2026
Why have you restricted my account? Verbal enquiries at your India office revealed that my account has been restricted in India and is unavailable in India. Why? Noone in your office is giving any reasons. Noone is suggesting how restrictions can be removed.… pic.twitter.com/4JThAqFMon
क्या श्रीलंका की साइलेंट रणनीति भारत को देगी मात? टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा सस्पेंस
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दांव: पहली राष्ट्रीय टीम का ऐलान, विस्तार के लिए बनाया खास प्लान
संभल हिंसा पर बवाल: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का पलटवार, कहा- क्या पत्थर से गोली चलती है?
दिल्ली-NCR में बादलों का कहर : सड़कें बनीं दरिया, गुरुग्राम में कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश
आरक्षण पर मोहन भागवत का बड़ा बयान: जब तक भेदभाव कायम, तब तक आरक्षण जरूरी
रांची छात्र आंदोलन: राहुल गांधी ने फोन पर सुनी छात्रों की व्यथा, शिक्षा व्यवस्था पर साधा निशाना
पहला, दूसरा, तीसरा... 35 साल के गेंदबाज ने डेब्यू पर मचाया धमाल, लगातार मेडन ओवर से हिला दी विपक्षी टीम
लड़ाई स्थायी नहीं, बातचीत जरूरी ; चीन-पाकिस्तान पर मोहन भागवत का बड़ा बयान
मैं आ रहा हूं आपके बीच : झारखंड के छात्रों के आंदोलन को मिला पीयूष मिश्रा का साथ
जेन जी पर मुझे आंख मूंदकर भरोसा : युवाओं के समर्थन में उतरे RSS प्रमुख मोहन भागवत