तंजावुर: तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और द्रमुक (DMK) नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने पूछताछ के बाद रिहा कर दिया है। उन्हें एक सार्वजनिक सभा में की गई कथित अश्लील टिप्पणी के मामले में हिरासत में लिया गया था। इस घटना के बाद से ही तंजावुर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
पुलिस ने बदला रूट, समर्थकों के दबाव का असर शुरुआत में पुलिस उदयनिुर ईस्ट टाउन थाने ले जाने की योजना बना रही थी, लेकिन डीएमके कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा कारणों से रूट बदलना पड़ा। अंततः पुलिस उन्हें तंजावुर से 27 किलोमीटर दूर सेंगीपट्टी पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची।
थाने के बाहर गूंजे नारे सेंगीपट्टी थाने के बाहर भी सैकड़ों की संख्या में डीएमके समर्थक जमा हो गए। समर्थकों ने टीवीके सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उदयनिधि जब पुलिस वाहन से उतरकर पैदल थाने के भीतर गए, तो उन्होंने हाथ हिलाकर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान पी.के. शेखरबाबू और एम. सुब्रमणियन जैसे वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे।
क्या है विवाद की जड़? विवाद की शुरुआत तब हुई जब उदयनिुर तंजावुर में कावेरी मुद्दे पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। आरोप है कि भाषण के दौरान जब भीड़ से अभिनेत्री तृषा का नाम लिया गया, तो उदयनिधि ने मुस्कुराते हुए एक द्विअर्थी टिप्पणी की। शिकायतकर्ताओं का तर्क है कि यह बयान महिला गरिमा के खिलाफ और अश्लील था, जिसके चलते उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हुई।
उदयनिधि बोले- मेरा बयान किया गया मैनिपुलेट पूछताछ के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि उन्होंने किसी अभिनेत्री का नाम नहीं लिया और न ही कोई अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने दावा किया कि उनका पूरा भाषण कावेरी नदी के पानी पर केंद्रित था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वीडियो को कट, कॉपी, पेस्ट करके गलत तरीके से पेश किया गया है ताकि राजनीतिक छवि खराब की जा सके।
#WATCH | Tamil Nadu LoP and DMK leader Udhayanidhi Stalin greets party cadres as he leaves from Sengipatti Police Station in Thanjavur. He was detained by the Police earlier today, in connection with a case registered over his alleged remarks during a public meeting.
— ANI (@ANI) August 4, 2026
(Video:… pic.twitter.com/ySZsF9nk5Y
बिल के अंदर मौत का तांडव: शेरनी ने खींच निकाला जिंदगी का आखिरी सहारा, रोंगटे खड़े कर देगा यह मंजर
FSSAI का कड़ा प्रहार: डाबर के 100% शुद्धता वाले दावों पर लगा ब्रेक, उत्पादों की बिक्री पर रोक
JPSC भर्ती घोटाला: 18 ठिकानों पर CID की ताबड़तोड़ छापेमारी, अब सरकार के पाले में गेंद
सैनिक स्कूलों पर वैचारिक कब्जा बनाम तथ्य : रक्षा समिति की बैठक में राहुल गांधी और BJP आमने-सामने
ISI का बड़ा खेल नाकाम: अमृतसर में ध्वस्त आतंकी मॉड्यूल, 9 गिरफ्तार; रेलवे ट्रैक पर बिछाया था जासूसी का जाल
तमिलनाडु में सियासी उबाल: उदयनिधि की गिरफ्तारी पर स्टालिन का विजय सरकार पर तीखा प्रहार
हवा में मौत का मंजर: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, कई यात्रियों के सिर और कान फटे
टॉयलेट में हैं उदयनिधि: गिरफ्तारी से पहले घर में घंटों का हाई-वोल्टेज ड्रामा
सुल्तानपुर: भाजपा विधायक विनोद सिंह पर महिला का गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट छूने और एसिड अटैक की धमकी से मचा हड़कंप
फरीदाबाद: 32 सेकंड में 34 वार, स्कूल में शिक्षिका की बर्बर हत्या; एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत