तमिलनाडु की राजनीति में डीएमके (DMK) नेता और नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन का नाम एक नए विवाद में घिर गया है। कावेरी जल विवाद रैली के दौरान अभिनेत्री तृषा को लेकर की गई एक विवादास्पद टिप्पणी ने तूल पकड़ लिया है, जिसके चलते पुलिस उनके चेन्नई स्थित आवास पर पहुंच गई।
घर में घंटों चला ड्रामा
पुलिस जब उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची, तो वहां फिल्मी दृश्य देखने को मिला। सामने आए एक वीडियो में उदयनिधि की पत्नी किरुथिगा और पुलिस अफसरों के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखी।
किरुथिगा पुलिस से बार-बार थोड़ा वक्त देने की गुहार लगा रही थीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा, वह टॉयलेट में हैं और तैयार हो रहे हैं, कृपया थोड़ा समय दीजिए। जवाब में पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया, वह बार-बार 10 मिनट मांग रहे हैं, हमें अपना काम करने दीजिए।
क्या है पूरा विवाद?
यह विवाद सोमवार को तंजावुर में आयोजित कावेरी जल विवाद रैली से शुरू हुआ। रैली के दौरान जब भीड़ ने अभिनेत्री तृषा के नाम के नारे लगाए, तो आरोप है कि उदयनिधि ने एक डबल मीनिंग बयान दिया।
उन्होंने मंच से कहा था, पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए। हालांकि, बाद में सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनका इशारा केवल कावेरी नदी के पानी की ओर था। इस बयान के बाद उनके खिलाफ 6 अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई।
गिरफ्तारी और 4 घंटे में रिहाई
पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। लेकिन, सुनवाई से पहले ही पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई और उन्हें हिरासत में ले लिया।
मामले में नया मोड़ तब आया जब मद्रास हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि पूछताछ के बाद उन्हें आज ही रिहा किया जाए। अदालती निर्देश के बाद हिरासत में लिए जाने के महज 4 घंटे के भीतर उदयनिधि स्टालिन को रिहा कर दिया गया। फिलहाल, यह मामला राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है।
#WATCH | DMK leader and LoP Udhayanidhi Stalin detained by Police from his Chennai residence, following an FIR against him over his alleged defamatory remarks against actor Trisha and CM Vijay. Slogans directed at actor Trisha were raised at his rally yesterday. pic.twitter.com/JUk7cpaTdG
— ANI (@ANI) August 4, 2026
हवा में उछले यात्री, फटे सिर और बहता खून; एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस का खौफनाक मंजर
मेरी वजह से मैकुलम को गंवाना पड़ा कोच का पद , बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद छलका दर्द
सचिन यादव का निलंबन: पल्लवी पटेल का बड़ा हमला, कहा- जनता के मुद्दों पर सवाल पूछना हमारा हक
शतक का सूखा और बदकिस्मती का साथ: बाबर आजम फिर चूके, रन आउट ने बढ़ाया दर्द
भारत को मनहूस बताने वाली निवेदिता मेनन का सच: जेएनयू की पूर्व प्रोफेसर के विवादित बयानों का कच्चा-चिट्ठा
2027 का रण: गठबंधन नहीं तो अकेले दम पर ताल ठोकेंगे ओवैसी, विपक्ष को दिया अल्टीमेटम
हवा में मौत का मंजर: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, कई यात्रियों के सिर और कान फटे
आसमान में खौफ: फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में जबरदस्त टर्बुलेंस, घबराए यात्री
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दांव: जंगलराज और नेतृत्व परिवर्तन पर आर-पार
मुझे किसी का डर नहीं... : हिंदू-मुस्लिम सियासत पर मोहम्मद शमी का दो-टूक जवाब