E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल) की गुणवत्ता और उसमें मिलावट को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि ईंधन की गुणवत्ता को लेकर एक मजबूत निगरानी तंत्र काम कर रहा है।
87 हजार पेट्रोल पंपों पर कड़ी निगरानी सरकार ने बताया है कि देश के 87,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की लगातार जांच की जा रही है। दिन में 8 से 12 बार वॉटर इनग्रेस टेस्टिंग (पानी की मिलावट जांचने के लिए) की जा रही है। अब तक 2,000 से अधिक फ्यूल सैंपल्स की लैब में जांच हुई है, जिसमें क्लोराइड और सल्फाइड जैसे तत्वों के स्तर को परखा गया है।
मिलावट के मामलों पर सख्त रुख देशभर में अब तक क्लोराइड कंटैमिनेशन के केवल दो मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही इन मामलों की जानकारी मिली, संबंधित पेट्रोल पंपों पर तुरंत ईंधन की बिक्री रोक दी गई। सरकार ने चेतावनी दी है कि किसी भी आउटलेट पर मिलावट पाए जाने पर भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डिस्टिलरी से ही शुरू होती है सुरक्षा ईंधन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मल्टी-लेयर्ड क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम लागू है। एथेनॉल की खरीद के समय ही BIS मानकों (IS 15464) के अनुसार 99.6 प्रतिशत शुद्धता की जांच अनिवार्य है। हर कंसाइनमेंट को सर्टिफाइड क्वॉलिटी रिपोर्ट के साथ ही आगे बढ़ाया जाता है।
302 टैंकर रिजेक्ट किए गए मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2024 से जून 2026 के बीच मानकों पर खरा न उतरने वाले करीब 302 टैंकर ट्रकों को रिजेक्ट कर दिया गया। ये वे टैंकर थे जिनमें एथेनॉल की शुद्धता या डेंसिटी में कमी पाई गई थी। इस तरह, खराब गुणवत्ता का ईंधन सप्लाई चेन में पेट्रोल पंप तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया।
स्टोरेज और ब्लेंडिंग में भी सतर्कता एथेनॉल को डिपो में अलग स्टोरेज में रखा जाता है ताकि क्रॉस-कंटैमिनेशन न हो। डिपो में टैंकर्स को अनलोड करने से पहले ऊपर और नीचे के स्तर से सैंपल लिए जाते हैं। अंत में, पेट्रोल के साथ ब्लेंडिंग के बाद ही इसे ग्राहकों तक भेजा जाता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपकी गाड़ी की टंकी तक पहुंचने वाला E20 पूरी तरह सुरक्षित है।
Certain media reports have cited issues of fuel adulteration or contamination.
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) August 4, 2026
It is hereby clarified that fuel quality is monitored on a regular basis by Oil Marketing Companies. In addition to the advanced and elaborate testing protocols already in place, further checks have… pic.twitter.com/o0fnrnXrCM
लश्कर के कमांडर का खौफनाक कबूलनामा: अज्ञात गनमैन ने पाकिस्तान में ढेर किए 30 से ज्यादा आतंकी
बलूचिस्तान का शहबाज-मुनीर सरकार को बड़ा झटका, 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान
प्रशांत किशोर की जन सुराज ने ढाया बीजेपी का गढ़: 30 साल का वर्चस्व खत्म, बिहार की राजनीति में बड़ा भूचाल
बांकीपुर का किला ढहा: प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत पर अनंत सिंह के बयान से गरमाई राजनीति
POCO का धमाका: 8000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ नया 5G स्मार्टफोन
ड्रोन सफारी: सब्जीवाले का पीछा कर रूसी ड्रोन ने किया धमाका, यूक्रेन का दावा- यह जंग नहीं, आतंक है
तमिलनाडु में सियासी उबाल: उदयनिधि की गिरफ्तारी पर स्टालिन का विजय सरकार पर तीखा प्रहार
गाजियाबाद: गाय ले जा रहीं मां-बेटी को सरेराह पीटा, हम भी हिंदू हैं की गुहार भी नहीं आई काम
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
12 साल का बदलाव: NDA के मंगल मिलन में रोजगार का रिपोर्ट कार्ड, 17 करोड़ नई नौकरियों का दावा