सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो किसी हॉलीवुड फिल्म के एक्शन सीन या वीडियो गेम जैसा लगता है। हालांकि, यह रोंगटे खड़े कर देने वाली हकीकत है। एक सब्जी विक्रेता अपनी गाड़ी के पास खड़ा है और एक ड्रोन उसका पीछा कर रहा है। वह अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी के चारों ओर भागता है, लेकिन ड्रोन उसे नहीं छोड़ता। अंत में, ड्रोन उसके बेहद करीब आकर धमाका कर देता है।
आम नागरिक बना शिकार वीडियो में दिख रहा शख्स कोई सैनिक नहीं, बल्कि एक आम सब्जी विक्रेता है। घटना खेरसॉन इलाके की बताई जा रही है। ड्रोन द्वारा एक निहत्थे नागरिक को इस तरह निशाना बनाना युद्ध के क्रूर चेहरे को दर्शाता है। धमाके में 52 वर्षीय सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके सिर में चोटें आई हैं।
जेलेंस्की बोले—यह ड्रोन सफारी है यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस घटना का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने इसे ड्रोन सफारी का नाम दिया है, जहां रूसी ड्रोन जानबूझकर आम नागरिकों का पीछा कर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। जेलेंस्की का आरोप है कि रूस न केवल ऐसे अपराध कर रहा है, बल्कि उन्हें सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर गर्व महसूस कर रहा है।
यूक्रेन का बड़ा आरोप: दहशत फैलाना मकसद यूक्रेन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह हमला अचानक या गलती से नहीं हुआ, बल्कि यह नागरिकों के बीच डर और दहशत फैलाने की एक सोची-समझी रणनीति है। मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मांग की है कि इस तरह के युद्ध अपराधों को सामान्य न माना जाए और रूस पर और सख्त प्रतिबंध लगाए जाएं।
रूस को नहीं रोका तो खतरा सबको है जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि रूस की यह हिंसा सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं है। उन्होंने फिनलैंड, पोलैंड, बाल्टिक देशों और रोमानिया समेत कई देशों को आगाह किया कि अगर रूस के इस आक्रामक रुख को अभी नहीं दबाया गया, तो भविष्य में यह अन्य देशों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। उन्होंने दुनिया से एकजुट होकर शांति और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।
Today, many were shocked by yet another video of the drone “safari” Russians are carrying out against civilians in Kherson. A Russian drone deliberately hunted down a man selling vegetables and detonated right next to him. The Russians even admitted to the crime, showing zero… pic.twitter.com/uGjC7esFwR
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) August 4, 2026
मुगलई खाना बनाती हूं, बस एक पाकिस्तानी दूल्हा मिल जाए : कंगना रनौत का पुराना वीडियो हुआ वायरल
अभिनेत्री तृषा टिप्पणी मामला: उदयनिधि स्टालिन को बड़ी राहत, पूछताछ के बाद रिहाई का आदेश
वफादारी की मिसाल: परिवार की रक्षा के लिए कोबरा से एक घंटे तक भिड़ा टॉमी , बचा ली अपनों की जान
श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया: गिल की अगुवाई में मिशन फतह के लिए तैयार भारतीय शेर
अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी: उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, बढ़ीं मुश्किलें
सचिन यादव का निलंबन: पल्लवी पटेल का बड़ा हमला, कहा- जनता के मुद्दों पर सवाल पूछना हमारा हक
शेयर 9% लुढ़के, फिर भी LIC के OFS पर निवेशकों की भारी भीड़, 3.32 गुना हुआ सब्सक्राइब
उनके बिना क्रिकेट उबाऊ है : पूर्व अंपायर ने विराट कोहली के आक्रामक अंदाज को लेकर दिया बड़ा बयान
कानूनी घेरे में कॉकरोच जनता पार्टी : अभिजीत दीपके और सौरव दास पर FIR, पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया: 14 खिलाड़ी रवाना, एक स्टार खिलाड़ी का लटक गया पत्ता