चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया जब डीएमके नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई अभिनेत्री तृषा और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद हुई है।
क्या है पूरा मामला? विवाद की शुरुआत सोमवार (3 अगस्त) को कावेरी जल विवाद से जुड़े एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई। इस रैली में मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधते समय भीड़ में से किसी ने अभिनेत्री तृषा का नाम लिया। आरोप है कि उदयनिधि ने इस पर अपना भाषण रोका और मुस्कुराते हुए एक द्विअर्थी और आपत्तिजनक टिप्पणी की।
पुलिस की कार्रवाई और हिरासत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नरेंद्रन नायर ने स्पष्ट किया है कि उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस उनके चेन्नई स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान उनके समर्थकों ने भी हंगामा करने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने नियंत्रित किया।
उदयनिधि का बचाव हिरासत में लिए जाने से पहले उदयनिधि ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, मैंने किसी का नाम नहीं लिया और न ही कोई अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मैं हर कानूनी नतीजे का सामना करने के लिए तैयार हूं। मुझे गिरफ्तारी या पूछताछ का कोई डर नहीं है।
महिला आयोग तक पहुंचा मामला उदयनिधि की टिप्पणियों के बाद सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी की महिला इकाई की संयोजक एस. भैरवी ने तंजावुर पूर्व थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में भी उनके खिलाफ शिकायत भेजी गई है।
राजनीतिक गरमाहट यह मामला कावेरी जल विवाद पर मुख्यमंत्री विजय की कथित उदासीनता को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन अब यह एक्ट्रेस तृषा के सम्मान और उदयनिधि की भाषाई मर्यादा पर केंद्रित हो गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और उदयनिधि से पूछताछ की जा रही है।
VIDEO | Tamil Nadu Opposition leader Udhayanidhi Stalin says, I did not name anybody and I did not speak in bad taste. I am ready to face the consequences and I am not afraid of arrest.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 4, 2026
Udhayanidhi Stalin was taken into police custody from his residence for questioning over… pic.twitter.com/PMG2GbwwEL
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दांव: जंगलराज और नेतृत्व परिवर्तन पर आर-पार
जुकरबर्ग माफी मांगें: सोशल मीडिया कंपनियों पर बरसे निशिकांत दुबे, एंटी इंडिया कंटेंट पर दी चेतावनी
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
बांकीपुर हार पर अनंत सिंह का बड़ा दावा: नीतीश कुमार होते तो नतीजा कुछ और होता
क्रिकेट में शराब का खतरनाक रिश्ता: बेन स्टोक्स ने तोड़ी चुप्पी, किया सनसनीखेज खुलासा
JPSC विवाद: सीना चीरकर नहीं दिखा सकता , छात्रों के प्रदर्शन पर बोले हेमंत सोरेन
क्या आपकी पसंदीदा व्हिस्की और रम पर लग गया बैन? FSSAI की बड़ी कार्रवाई से मची हलचल
त्रिशा पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी: उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने घर से उठाया
डायमंड लीग में फिर महामुकाबला : कॉमनवेल्थ के बाद अब नीरज चोपड़ा vs अरशद नदीम की जंग
मेडल हरियाणा के, मेजबानी गुजरात को? कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 पर छिड़ा सियासी घमासान