पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में छिड़े विरोध के बीच, अब बलूचिस्तान का मुद्दा शहबाज शरीफ और जनरल आसिम मुनीर की सरकार के लिए नई मुसीबत बन गया है। रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने 11 अगस्त को अपना आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस घोषित कर दिया है, जिससे पाकिस्तान के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
दुनिया भर में फहराया जाएगा झंडा बलूच नेता मीर यार बलोच ने दुनिया भर में फैले बलूच समुदाय से अपील की है कि वे 11 अगस्त को अपने घरों, दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वतंत्र बलूचिस्तान का झंडा फहराएं। संगठन ने इसे राष्ट्रीय एकता के प्रदर्शन के रूप में मनाने का आह्वान किया है।
इतिहास को लेकर पाकिस्तान पर गंभीर आरोप संगठन का दावा है कि 11 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन खत्म होने से पहले बलूचिस्तान स्वतंत्र हुआ था, जिसे उस समय अंतरराष्ट्रीय मीडिया और यहां तक कि पाकिस्तान ने भी स्वीकार किया था। हालांकि, बाद में बलूचिस्तान को जबरन पाकिस्तान में मिला लिया गया। इस दावों को पुख्ता करने के लिए संगठन न्यूयॉर्क टाइम्स और ऑल इंडिया रेडियो की पुरानी रिपोर्ट्स का हवाला देता है।
संयुक्त राष्ट्र से मान्यता की मांग बलूचिस्तान का तर्क है कि जब तक पाकिस्तान का मौजूदा ढांचा मौजूद है, तब तक क्षेत्र में शांति और विकास असंभव है। संगठन ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की मांग की है। उनका दावा है कि लगभग 6 करोड़ बलूच नागरिक एक स्वतंत्र राष्ट्र के हकदार हैं।
लोकतांत्रिक संविधान का खाका तैयार पाकिस्तान की प्रताड़ना का सामना करने वाले बलूच समुदाय ने 8 फरवरी 2026 को अपना अंतरिम संविधान भी जारी कर दिया है। मीर यार बलोच के नेतृत्व में तैयार यह संविधान बलूचिस्तान को एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने का प्रस्ताव रखता है, जहां सभी धर्मों और समुदायों को समान अधिकार मिलें।
पाकिस्तान ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस की इस घोषणा से इस्लामाबाद की मुश्किलें निश्चित रूप से बढ़ गई हैं। अब देखना यह है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पर क्या रुख अपनाता है।
The Republic of Balochistan announces worldwide celebrations of August 11 as the Independence Day of Balochistan with national unity
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) August 3, 2026
3 August, 2026
On this occasion, the residents of the Baloch nation will hoist the national flag of independent Balochistan in their homes,… pic.twitter.com/CsDZqWAC8x
बिल के अंदर मौत का तांडव: शेरनी ने खींच निकाला जिंदगी का आखिरी सहारा, रोंगटे खड़े कर देगा यह मंजर
चाकू की नोक पर दरिंदगी: मॉल में गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटने वाला प्रेमी गिरफ्तार
ममता का ऐसा अंतहीन दुख: मृत बच्चे को 6 दिन तक सीने से लगाए तैरती रही डॉल्फिन
फरीदाबाद: 32 सेकंड में 34 वार, स्कूल में शिक्षिका की बर्बर हत्या; एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत
JPSC विवाद: सीना चीरकर नहीं दिखा सकता , छात्रों के प्रदर्शन पर बोले हेमंत सोरेन
शिक्षा जगत के युगपुरुष का अवसान: 7 विश्वविद्यालयों के जनक डॉ. डी. वाय. पाटिल नहीं रहे
हिंदुस्तान मां है, पाकिस्तान मौसी : सनी देओल के बयान पर छिड़ा विवाद, जानें पूरा मामला
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दांव: जंगलराज और नेतृत्व परिवर्तन पर आर-पार
OnePlus 16 की धमाकेदार एंट्री: शानदार फीचर्स और कीमत का हुआ खुलासा
एक्ट्रेस तृषा पर टिप्पणी के बाद बवाल: उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, घर के बाहर विरोध प्रदर्शन