श्रीनगर: कश्मीर घाटी में 3 अगस्त को कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिला। घाटी के कई इलाकों में बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अचानक आई बाढ़ के कारण एक महिला की दुखद मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पर्यटकों और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
लोलाब में महिला की मौत कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में बादल फटने के बाद नाले में अचानक उफान आ गया। 52 वर्षीय नसीमा बेगम पुलिया पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गईं। काफी मशक्कत के बाद उनका शव शाहाबाद के पास नाले से बरामद किया गया।
कई जिलों में भारी नुकसान बादल फटने की चपेट में केवल कुपवाड़ा ही नहीं, बल्कि अन्य जिले भी आए हैं। कुपवाड़ा के ही बिमला वाली मूरी क्षेत्र में एक मस्जिद और पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा अनंतनाग (पहलगाम), शोपियां (हीरपोरा) और बांदीपोरा (दर्दपोरा) में भी बादल फटने से सड़कें और पुल टूट गए हैं।
पर्यटकों को किया गया रेस्क्यू बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया। शोपियां से 80 और पहलगाम से करीब 200 लोगों (जिनमें पर्यटक भी शामिल हैं) को सुरक्षित निकाल लिया गया। राहत कार्यों में स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं।
राजमार्ग बंद और राजौरी में अलर्ट भारी बारिश और भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर यातायात को फिलहाल रोक दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि जब तक सड़क सुरक्षित घोषित न हो जाए, तब तक यात्रा न करें। राजौरी जिले में भी हालात गंभीर हैं, जहां प्रशासन ने निचले इलाकों के निवासियों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन की सख्त हिदायतें जिला प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों (जैसे नौशेरा, कोटरंका, दरहाल) के लोगों से सतर्क रहने को कहा है। प्रशासन ने अपील की है कि जलस्तर बढ़ने का इंतजार किए बिना बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करें। नदियों और नालों के किनारे न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है।
चौबीसों घंटे निगरानी स्थिति पर नजर रखने के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को 24x7 सक्रिय कर दिया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
*#WATCH जम्मू-कश्मीर: राजौरी जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बारिश हुई, जिसमें गंभीर मुगलान, मंजाकोट, थानामंडी और दरहाल शामिल हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है, खासकर नदियों, नालों और लैंडस्लाइड वाले इलाकों के पास।
(वीडियो गंभीर मुगलान, मंजाकोट से है) pic.twitter.com/7l7Sh7vZwm
मांजलपुर उपचुनाव: भाजपा का दबदबा कायम, सतीश पटेल ने भारी अंतर से दर्ज की जीत
भाजपा का अभेद्य किला ढहा: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहित पवार का बड़ा हमला, बोले- डेडलाइन आ गई है
हां, मुझे संघी बनना है : कंगना रनौत के नए वीडियो ने मचाया बवाल, बॉलीवुड पर साधा सीधा निशाना
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस का बड़ा उलटफेर, बीजेपी को दी 6 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त
तुम निकलो, मार देंगे : पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी, चढ़ावा चोरी के नाटक पर मचा सियासी घमासान
छोटे व्यापारियों की बल्ले-बल्ले: 20 साल बाद बदला MSME कानून, अब नहीं फंसेगा आपका पैसा!
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत के बीच चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी का बड़ा धमाका
गाजियाबाद: मशहूर मनोचिकित्सक डॉ. हेमिका अग्रवाल की खौफनाक मौत, 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान
2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई बिसात: रुतुराज गायकवाड़ के लिए आया BCCI का बड़ा निर्देश
ट्रंप का सीजफायर का दावा बेअसर: गाजा में इजरायली हमलों से दहला इलाका, 18 की मौत