बिहार की सत्ता की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं, जहां चुनावी रणनीतिकार से नेता बने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के गढ़ में सेंध लगाते हुए करीब 20,000 वोटों से जीत हासिल की है।
भाजपा के अति-आत्मविश्वास को मिली मात बांकीपुर सीट को भाजपा का अभेद्य किला माना जाता था। चुनाव से पहले भाजपा खेमे में जबरदस्त अति-आत्मविश्वास था। पार्टी नेताओं का दावा था कि बांकीपुर में प्रत्याशी कोई भी हो, जीत भाजपा की ही होगी। हालांकि, प्रशांत किशोर की सक्रियता और जमीनी रणनीति ने इस तिलिस्म को तोड़ दिया। इस चुनाव में राजद की रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।
सोशल मीडिया पर महारानी का क्लिप वायरल प्रशांत किशोर की इस जीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वेब सीरीज महारानी का एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक संवाद है: बिहार की एक खासियत है, जब-जब आपको लगता है कि आप बिहार को समझ गए हैं... बिहार आपको झटका देता है।
लोग इस वीडियो को बांकीपुर के चुनावी नतीजों से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि महारानी एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है, लेकिन इसके राजनीतिक संवाद आज बिहार की बदली हुई सियासी तस्वीर पर पूरी तरह फिट बैठ रहे हैं।
2025 की हार से 2026 की बड़ी जीत तक प्रशांत किशोर के लिए यह जीत निजी और राजनीतिक दोनों रूप से बड़ी है। साल 2025 के विधानसभा चुनाव में जन सुराज ने 238 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका था। उस समय PK ने खुद चुनाव नहीं लड़ा था।
लेकिन इस बार, बांकीपुर के उपचुनाव में उन्होंने खुद मोर्चा संभाला। भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर प्रशांत किशोर ने पिछले तीन दशकों से कायम भाजपा के वर्चस्व को चुनौती दी और जीत के साथ यह साबित कर दिया कि बिहार की राजनीति में वे एक नई ताकत बनकर उभरे हैं।
●बिहार!!!!!
— SOURAV RAJ (@souravreporter2) August 3, 2026
●बिहार की एक ख़ासियत है!
●जब-जब आपको लगता है कि आप बिहार को समझ गए हैं!
●बिहार आपको झटका देता है!#Bihar #Bankipur pic.twitter.com/6utbkxNX0Y
मांजलपुर उपचुनाव: भाजपा का दबदबा कायम, सतीश पटेल ने भारी अंतर से दर्ज की जीत
भाजपा का अभेद्य किला ढहा: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहित पवार का बड़ा हमला, बोले- डेडलाइन आ गई है
बांकीपुर में प्रशांत युग का उदय: जीत के करीब पति को देख भावुक हुईं डॉ. जाह्नवी दास
चंपावत का बालेश्वर मंदिर : जहां पत्थरों पर उकेरी गई है सदियों पुरानी आस्था की गाथा
बिहार-MP में मायूसी, पर गुजरात में दिवाली: मांजलपुर का किला फतह कर सतीश पटेल ने दिखाया दम
एशियन गेम्स 2026: तैयार है Gen Z की फौज, इतिहास रचने को बेताब है हिंदुस्तान
मोहम्मद सिराज रचेंगे इतिहास! श्रीलंका के खिलाफ 150 विकेट का जादुई आंकड़ा छूने के करीब
70 लोग और एक टॉयलेट, हर तरफ गंदगी : जेल की खौफनाक यादों पर छलका सलमान खान का दर्द
सिद्धिविनायक मंदिर में भ्रष्टाचार का आरोप: प्रियंका चतुर्वेदी ने सीएम फडणवीस से की जांच की मांग
5,000 करोड़ का जमीन घोटाला और 10 साल से अटका किराया: रोहित पवार-आदित्य ठाकरे का SRA पर धावा