बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले एक बड़ा खुफिया दावा सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है, जिसमें हसीना को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही है।
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और लश्कर का डेथ वारंट ? रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) एक घातक साजिश को अंजाम देने की तैयारी में हैं। दावा है कि लश्कर के पांच आतंकियों की एक सुसाइड स्क्वाड यानी आत्मघाती टीम तैयार की गई है, जिसका एकमात्र लक्ष्य शेख हसीना को बांग्लादेश में कदम रखते ही निशाना बनाना है।
मानव बम और रिमोट कंट्रोल IED का जाल खुफिया दावों के मुताबिक, साजिश केवल गोलीबारी तक सीमित नहीं है। लश्कर के दो विशेषज्ञों को विशेष आत्मघाती जैकेट और शक्तिशाली रिमोट-कंट्रोल वाली आईईडी (IED) विकसित करने का काम सौंपा गया है। माना जा रहा है कि इस तकनीक का उपयोग हसीना के काफिले या उनके स्वागत में उमड़ने वाली भीड़ के बीच तबाही मचाने के लिए किया जा सकता है।
PRESS स्टिकर वाली कार का खौफनाक दांव सबसे चौंकाने वाला दावा एक कार बम साजिश को लेकर है। सुरक्षा विशेषज्ञों को डर है कि हमलावर भीड़ में घुलने-मिलने के लिए PRESS स्टिकर लगी गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गाड़ी बिना किसी जांच के सीधे सुरक्षा घेरे के करीब पहुंच सकती है। इस तरह के छद्म भेष का उद्देश्य सुरक्षा तंत्र को धोखा देना है।
अमेरिका का नाम भी चर्चा में इस पूरे प्रकरण में अमेरिका का नाम भी घसीटा जा रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि दिल्ली में अमेरिकी राजदूत ने ढाका और दिल्ली स्थित दूतावासों को अवामी लीग के नेताओं के साथ संपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इन दावों की सत्यता पर अब तक कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।
सावधानी जरूरी, पुष्टि का इंतजार बता दें कि 5 अगस्त 2024 को सत्ता परिवर्तन के बाद से शेख हसीना भारत में रह रही हैं। उनकी वापसी को लेकर जारी ये दावे फिलहाल सोशल मीडिया और कुछ अनौपचारिक रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। किसी भी सरकारी एजेंसी ने इन खतरों की पुष्टि नहीं की है। फिर भी, इन गंभीर दावों ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए मजबूर कर दिया है।
🚨 Pakistani ISI plots to assassinate Sheikh Hasina!
— Salah Uddin Shoaib Choudhury (@salah_shoaib) August 2, 2026
Five members of a suicide squad of Pakistan-based terrorist group Lashkar-e-Taiba (LeT) are preparing to assassinate former Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina as soon as she returns from India to Bangladesh. The Dhaka… pic.twitter.com/jQX8YbIeIB
लॉक अप 2: फिनाले से चंद कदम दूर गेम पलटा, श्रेया कालरा ने चली ऐसी चाल कि बाहर हुईं शिवांगी जोशी!
ट्रंप की नई बिसात: मिडटर्म चुनाव के बाद अब 2028 के किंगमेकर बनने की तैयारी
कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं : पेपर लीक पर राघव चड्ढा का विपक्ष को कड़ा संदेश
दतिया उपचुनाव: घनश्याम सिंह का बड़ा दावा, नरोत्तम मिश्रा को लेकर कही ये बात!
जेल की वो काली रातें और 70 लोगों का एक बाथरूम: सलमान खान ने साझा किया अपना दर्दनाक अनुभव
क्या प्रियंका गांधी अब जंतर-मंतर पर आकर मांगेंगी माफी? पिता बृजभूषण के बरी होते ही बरसे बेटे करण भूषण
कॉमनवेल्थ गेम्स का नया अध्याय: अहमदाबाद बना 2030 के ऐतिहासिक खेलों का मेजबान
पहलवान केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी: बोले- जंतर-मंतर पर मुझे फांसी देने की मांग हो रही थी
शेख हसीना की वापसी पर खौफनाक साजिश का साया: ISI और लश्कर के रडार पर पूर्व पीएम?
यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, पहलवानों ने कहा- लड़ाई अभी बाकी है