दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करों और कस्टम विभाग के बीच जारी शह-मात के खेल में कस्टम विभाग का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। तस्करों ने इस बार तस्करी के लिए बच्चों की पसंदीदा किटकैट चॉकलेट का सहारा लिया, लेकिन एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) की पैनी नजर से वे नहीं बच सके।
चॉकलेट के पैकेट में छिपा था 2.759 किलो गांजा फुकेट से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-2377 से एक यात्री उतरा। खुफिया जानकारी और एपीआईएस (Advance Passenger Information System) प्रोफाइलिंग के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने उसे ग्रीन चैनल पार करते ही रोक लिया। बैग की जब गहन एक्स-रे जांच की गई, तो किटकैट के पैकेटों के भीतर से चार वैक्यूम-सील्ड पैकेट मिले। इनके अंदर 2.759 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा छिपाकर रखा गया था। आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम के तहत तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
एआई और हाई-टेक स्कैनिंग बनी तस्करों की काल तस्करों के मंसूबों को नाकाम करने के पीछे कस्टम विभाग की आधुनिक तकनीक है। विभाग अब केवल सामान्य चेकिंग नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित जोखिम विश्लेषण और हाई-रिजॉल्यूशन एक्स-रे स्कैनिंग का उपयोग कर रहा है। कभी गीजर के अंदर तो कभी ट्रॉली बैग के खोखले हिस्सों में छिपी ड्रग्स अब इन मशीनों की पकड़ से बाहर नहीं है।
दो महीने में 140 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त आंकड़ों पर गौर करें तो तस्करों की सक्रियता और कस्टम की सतर्कता दोनों बढ़ी है। केवल जून और जुलाई (2 अगस्त तक) के बीच, दिल्ली कस्टम ने 140 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए हैं और 22 से ज्यादा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है। जुलाई महीने में तो स्थिति यह रही कि 27, 29 और 30 तारीख को लगातार बड़ी खेप बरामद की गई।
किन रूटों पर है एजेंसियों की सबसे ज्यादा नजर? जांच एजेंसियों के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों से आने वाली उड़ानें उनके रडार पर हैं। विशेष रूप से बैंकाक, फुकेट और कुआलालंपुर से आने वाले यात्रियों की प्रोफाइलिंग पर खासा जोर दिया जा रहा है। इन रूटों को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है क्योंकि ड्रग्स सिंडिकेट्स इसी रास्ते का इस्तेमाल भारत में तस्करी के लिए कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले गीजर में 15 किलो और एक अन्य मामले में 47.8 किलो गांजा बरामद कर तस्करों के बड़े सिंडिकेट्स का पर्दाफाश किया जा चुका है।
Customs, IGI Airport Date: 02.08.2026
— Delhi Customs (Airport & General) (@AirportGenCus) August 2, 2026
Operation: AIU, IGI Airport, New Delhi
Seizure: 2759 grams Hydroponic weed (Ganja)
The customs officers of IGI airport, New Delhi, have booked a case of smuggling green colour NDPS substance suspected ganja/marijuana. On the basis of APIS… pic.twitter.com/cmJZsnoXG2
बृजभूषण शरण सिंह यौन शोषण केस: कोर्ट से क्यों मिली राहत? क्या खत्म हो गया विवाद
ट्रेन में जुगाड़ पड़ा भारी: जनरल कोच में पंखा लेकर घुसा शख्स, वायरल वीडियो देख लोग हैरान
शादी के मंच पर दूल्हे को चुनौती: किसी ने भरी दुल्हन की मांग, तो किसी की हुई जमकर पिटाई!
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत के बीच चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी का बड़ा धमाका
पॉलिटिकल पार्टियां चापलूसों को पसंद करती हैं : नेताजी के पोते चंद्र कुमार बोस का TMC से मोहभंग
लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ी: क्या फेल हो गया है BCCI का मेडिकल सिस्टम?
सिद्धि विनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का बड़ा खेल: उद्धव गुट के कनेक्शन से मचा हड़कंप
संसद में संग्राम: नियम 267 की जिद और विपक्षी हंगामे के बीच दोनों सदन स्थगित
जयपुर में उबाल: UGC के नए नियमों के खिलाफ करणी सेना की सवर्ण न्याय यात्रा को शहर से पहले रोका
बांकीपुर में 30 साल का किला ढहा: प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, भाजपा को दी तीखी चुनौती