बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय लिख दिया है। जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने तीन दशकों से भाजपा के कब्जे वाली इस सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को भारी मतों से पीछे छोड़ दिया है।
30 वर्ष का गढ़, 30 दिन में कैसे ढहा? अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि जनता का जनमत था। उन्होंने कहा, भाजपा का 30 साल पुराना किला सिर्फ 30 दिनों में ढह गया। बिहार की जनता अब 5 किलो अनाज, जाति और धर्म की राजनीति से ऊब चुकी है। लोग अब शिक्षा, रोजगार और बच्चों के भविष्य के लिए काम करने वाली सरकार चाहते हैं।
सम्राट चौधरी पर साधा निशाना बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं है। उन्होंने कहा, सम्राट चौधरी का चाल-चरित्र और चेहरा जनता के सामने है। अगर आप किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाएंगे, तो राज्य का भला नहीं होगा। भाजपा के पास बहुमत है, वे सीएम बनाएं, लेकिन किसी काबिल और अच्छे व्यक्ति को चुनें ताकि प्रदेश का गौरव वापस आ सके।
बिहार के लोग सिर्फ मजदूरी के लिए पैदा नहीं हुए प्रशांत किशोर ने विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल किया कि अगर गुजरात को बुलेट ट्रेन जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं, तो बिहार के लोगों को मूलभूत सुविधाएं क्यों नहीं? उन्होंने कहा, बिहार के लोग सिर्फ दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। बिहार के 13 करोड़ लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को आंख बंद करके वोट दिया है, ऐसे में केंद्र को बिहार के लिए कोई विशेष प्रोग्राम बनाना चाहिए ताकि पलायन रुके।
विधायक नहीं, व्यवस्था बदलने का चुनाव प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद महज विधायक बनकर ठेका-पट्टा करना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को एक संदेश है कि बिहार की कमान किसी गलत व्यक्ति के हाथ में न दी जाए।
अंत में उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में अब वोट मांगने का आधार अनाज या जाति नहीं, बल्कि राज्य का विकास और युवाओं का भविष्य होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से अपील की कि वे गुजरात की तरह बिहार की बेहतरी पर भी ध्यान दें।
#WATCH | Patna | As he continues his lead in the Bankipur bypoll, Jan Suraaj Chief Prashant Kishor says, Samrat Chaudhary s character and reputation are already in the public domain. If you make a person with a criminal background the Chief Minister of Bihar, Bihar cannot… pic.twitter.com/2PM5ZtK3sV
— ANI (@ANI) August 3, 2026
बाबर आजम का बड़ा ब्लंडर : साफ आउट थे बल्लेबाज, फिर भी नहीं लिया DRS, वीडियो देख सिर पकड़ लेंगे आप
पहलवान केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी: बोले- जंतर-मंतर पर मुझे फांसी देने की मांग हो रही थी
बांकीपुर में सुराज का डंका: प्रशांत किशोर की बड़ी बढ़त, कार्यालय में जश्न का माहौल
सावन की पहली सोमवारी: मुंगेर में दिखा अनोखा डमरू कांवर , धनबाद के शिवभक्त ने जीता सबका दिल
जेल की वो खौफनाक रातें: सलमान खान ने सुनाई अपनी आपबीती, 60 लोगों के साथ एक टॉयलेट और छिपकलियों का साया
10 लग्जरी कारें रह गईं पीछे: शेरवानी पहन मेट्रो से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल
70 लोग और एक टॉयलेट, हर तरफ गंदगी : जेल की खौफनाक यादों पर छलका सलमान खान का दर्द
चलती ट्रेन के आगे रखा सिर, महिला कांस्टेबल ने मौत के जबड़ों से खींचा बाहर
पूरा सिस्टम उन्हें बचाने में लगा था , बृजभूषण के बरी होते ही आर-पार के मूड में विनेश फोगाट
संसद में राम मंदिर चंदा नाटक पर सियासी बवाल, रामगोपाल यादव ने पप्पू यादव के प्रदर्शन को बताया गलत