बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। 3 जुलाई (आज) जारी मतगणना के रुझानों में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बीजेपी को पीछे छोड़ते हुए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
17वें राउंड के बाद बड़ा उलटफेर काउंटिंग के 17वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पर 9,581 वोटों की बढ़त बना ली है। कुल 31 राउंड की गिनती होनी है, लेकिन शुरुआती रुझानों में जन सुराज का प्रदर्शन बीजेपी के पारंपरिक वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी के रूप में देखा जा रहा है।
BJP के गढ़ में जन सुराज की एंट्री बांकीपुर को बीजेपी का अभेद्य किला माना जाता रहा है, लेकिन आज के आंकड़ों ने राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है। वर्तमान स्थिति में प्रशांत किशोर पहले स्थान पर हैं, जबकि बीजेपी दूसरे और आरजेडी तीसरे नंबर पर खिसक गई है।
बीजेपी को अब भी वापसी की उम्मीद भले ही रुझान प्रशांत किशोर के पक्ष में दिख रहे हैं, लेकिन बीजेपी खेमा अभी भी हार मानने को तैयार नहीं है। पार्टी नेतृत्व को भरोसा है कि जैसे-जैसे शहरी इलाकों के वोट गिने जाएंगे, तस्वीर बदल सकती है और जीत अंततः उनकी ही होगी।
सुरक्षा का कड़ा पहरा चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर की सबसे चर्चित सीट होने के कारण, न केवल बिहार बल्कि देशभर की नजरें बांकीपुर के इन नतीजों पर टिकी हैं। फिलहाल, मतगणना जारी है और हर गुजरते राउंड के साथ सियासी पारा चढ़ता जा रहा है।
बांकीपुर उपचुनाव काउंटिंग अपडेट- 31 में से 17वें राउंड की गिनती के बाद जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर ने 9581 वोटों की बढ़त बना ली है। pic.twitter.com/KYw68t85oC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
किटकैट में छिपाया था नशा, IGI एयरपोर्ट पर पकड़े गए तस्कर: तकनीक के आगे फेल हुई मीठी साजिश
क्या WhatsApp भारत में बदल रहा है नियम? यूजर्स से मांगी जा रही जन्मतिथि
कावेरी जल पर घमासान: तमिलनाडु सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कर्नाटक पर लगा उल्लंघन का आरोप
पंजाब कांग्रेस में सियासी महाभारत : भावुक हुए राजा वडिंग, अपनों पर ही लगाया राजनीतिक हत्या का आरोप
अलायंस में सोहेल खान का रौद्र रूप: दरवाजे पर लात मारकर मचाया बवाल, सलमान की एंट्री से पलटा खेल!
अब इंसानों के लिए भी फ्रिज ! भीषण गर्मी से बचने के लिए जापान का अनोखा आविष्कार वायरल
चलती ट्रेन में जुगाड़ का ऐसा नमूना, जनरल डिब्बे में पंखा लेकर चढ़ा यात्री
30 दिन में 30 साल का गढ़ ढह गया , बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत
दिन में कॉलेज, रात में पेट्रोल पंप: एक छात्रा के संघर्ष ने बदली राहगीर की सोच
बिहार-MP में मायूसी, पर गुजरात में दिवाली: मांजलपुर का किला फतह कर सतीश पटेल ने दिखाया दम