भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार फ्लॉप चल रहे अभिषेक ने अब एक लोकल टूर्नामेंट में अपनी क्लास दिखाते हुए रनों का अंबार लगा दिया है।
मात्र 91 गेंदों में मचाया कोहराम अमृतसर की ओर से खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने तरनतारन सीनियर टीम के खिलाफ बल्लेबाजी का ऐसा नज़ारा पेश किया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। उन्होंने मात्र 91 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी 233 रन ठोक डाले। उनकी इस पारी में 15 चौके और 25 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।
256 के स्ट्राइक रेट से बरसे रन अभिषेक की बल्लेबाजी का आलम यह था कि उन्होंने 256.04 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। उनके इस ऐतिहासिक दोहरे शतक की बदौलत अमृतसर की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 533 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खराब दौर बता दें कि एशिया कप 2025 के बाद से ही अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश था। जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया सीरीज में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। वे तीन मैचों में सिर्फ 11 रन ही बना पाए थे, जिसमें उनका औसत महज 3.66 का रहा।
मुजरबानी के सामने नहीं चला बल्ला जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अभिषेक शर्मा के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी काल बनकर आए थे। वे लगातार तीन मैचों में मुजरबानी का शिकार बने। गेंदबाज ने हर बार उन्हें अपने शुरुआती ओवरों में ही पवेलियन भेज दिया, जिससे अभिषेक को क्रीज पर जमने का मौका नहीं मिला।
टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी और मयंक यादव की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने जीत दर्ज की थी, लेकिन अभिषेक का फॉर्म टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय था। अब इस घरेलू दोहरे शतक के साथ अभिषेक ने चयनकर्ताओं को अपना लोहा फिर से मनवा लिया है।
*ABHISHEK SHARMA MAKES A STATEMENT 🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 2, 2026
- He smashed 233 runs from just 91 balls with 15 fours & 25 sixes against Tarn Taran Men Sr in the One Day District match pic.twitter.com/QV4k83Oo5e
नशा मुक्त युवा अभियान: ड्रग्स के जाल को आतंकी एजेंडा बताकर PM मोदी ने फूंका बिगुल
कॉमनवेल्थ गेम्स: भारत की पदक जीत का सफर, कब खुला था मेडल का खाता और कैसा रहा है इतिहास?
आतंकवाद खत्म होने के दावे खोखले? फारूक अब्दुल्ला ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल
बहुत चर्बी चढ़ गई है, उतार दूंगा! सरेआम शिविर में आपा खो बैठे BJP विधायक, वीडियो वायरल
अकोला: महसूल समाधान शिविर से जनता को बड़ी राहत, एक ही छत के नीचे सुलझेंगे राजस्व के सभी काम
अमेरिका में पढ़ाई का खर्च और 60 हजार की सैलरी: अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे गंभीर सवाल
रायबरेली का कत्लखाना : प्रेमी को मार फर्श के नीचे गाड़ा, ऊपर बिछा ली चारपाई
रूस के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक : जेलेंस्की बोले- अब जंग उसी के घर तक पहुंचेगी
85 रनों पर सिमटी टीम, फिर भी बनी चैंपियन: 47 साल के कप्तान के आगे घुटने टेक गई सैन फ्रांसिस्को
दिल्ली में पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल: सांसद का दावा- हाथ में चाकू लेकर मुझे मारने आए थे हमलावर