ग्लोबल सुपर लीग (GSL) 2026 के फाइनल में गयाना अमेजन वारियर्स ने एक ऐसा करिश्मा कर दिखाया, जिसे क्रिकेट फैंस बरसों तक याद रखेंगे। केवल 85 रनों पर ढेर होने के बावजूद टीम ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को 79 रन पर समेट कर खिताबी जीत दर्ज की। यह टी20 फाइनल में डिफेंड किया गया अब तक का सबसे छोटा स्कोर है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गयाना की टीम शुरुआत में ही ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पीटर सिडल की घातक गेंदबाजी के आगे टीम ने महज 29 रन पर अपने 8 विकेट खो दिए थे। स्कोर 50 के पार पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन ड्वेन प्रिटोरियस और मैथ्यू फोर्ड ने 41 रन जोड़कर टीम को 85 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
86 रनों के बेहद आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैन फ्रांसिस्को की शुरुआत भी खराब रही। ड्वेन प्रिटोरियस और गुडाकेश मोती ने शुरुआती ओवरों में ही विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। हालांकि ओलिवर पीक ने 31 रनों की पारी खेलकर मैच में जान फूंक दी थी, लेकिन 47 साल के अनुभवी कप्तान इमरान ताहिर और मोहम्मद नबी की स्पिन के सामने बड़े-बड़े बल्लेबाज बेबस नजर आए।
मैच रोमांचक मोड़ पर था, जब सैन फ्रांसिस्को को जीत के लिए 10 गेंदों में मात्र 7 रनों की जरूरत थी और उनका आखिरी विकेट बचा था। मैथ्यू फोर्ड की गेंद पर कॉलमा स्टोव ने रन चुराने की कोशिश की, लेकिन तैनात शिमरन हेटमायर ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाते हुए सीधा थ्रो मार दिया। इस रनआउट के साथ ही सैन फ्रांसिस्को की पारी 79 रन पर सिमट गई और गयाना ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
इस खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के कुल स्कोर को मिलाकर मात्र 164 रन बने। यह किसी भी टी20 फ्रेंचाइजी लीग के फाइनल का अब तक का सबसे छोटा एग्रीगेट स्कोर है, जो इस मैच में गेंदबाजों के दबदबे को बखूबी बयां करता है। गयाना अमेजन वारियर्स ने पिछल तीन सीजन में अपना दूसरा खिताब जीतकर अपनी बादशाहत साबित कर दी है।
So nice, they did it TWICE! 𝐆𝐒𝐋 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 2026! 🏆 🇬🇾#GSL3Final #GSLSuperWe #GSLT20 #GlobalSuperLeague #GAWvSFU pic.twitter.com/xxqhGT1B8K
— Global Super League (@gslt20) August 2, 2026
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूता कांड : पप्पू यादव पर जानलेवा हमले की कोशिश, आरोपी के पास से चाकू बरामद
रांची: 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, CM हेमंत सोरेन से मुलाकात की जिद में चला घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के हालात पर तस्लीमा नसरीन का बड़ा बयान: न अधिकार हैं, न सुरक्षा
वायरल वीडियो: शिकारी बना शिकार, मेंढक को सांप निगलते देख दंग रह गई दुनिया
क्या WhatsApp अब आपसे मांगेगा आपकी जन्मतिथि? वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट का जानें पूरा सच
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर मुंबई इंडियंस का बड़ा खुलासा, सस्पेंस हुआ खत्म!
Playground Season 5: तेजस्वी प्रकाश की भरी महफिल में हुई बेइज्जती, कंटेस्टेंट ने कहा- आपका क्यूट होना फालतू लगा
नए लुक में बद्रीनाथ पहुंचे हार्दिक पांड्या, 2027 वर्ल्ड कप के लिए बदली रणनीति
बांकीपुर उपचुनाव: 3 अगस्त को सम्राट चौधरी का रास्ता साफ , प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
उसने मुझे जकड़ लिया था... : आकांक्षा चौधरी ने बयां किया कास्टिंग काउच का खौफनाक सच