आईपीएल 2026 के समापन के बाद से ही हार्दिक पांड्या को लेकर चल रही अटकलों पर मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक रूप से चुप्पी तोड़ दी है। पिछले काफी समय से यह चर्चा जोरों पर थी कि हार्दिक का आगामी सीजन में टीम बदलना तय है और चेन्नई सुपर किंग्स समेत कई फ्रेंचाइजियां उन्हें खरीदने की रेस में हैं।
MI ने अफवाहों को किया खारिज
मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ट्रेड को लेकर कोई भी बातचीत नहीं चल रही है। प्रवक्ता ने कहा, हमारा पोस्ट-सीजन रिव्यू अभी जारी है और हम टीम के हर पहलू पर बारीकी से काम कर रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं। हम अभी किसी भी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर संपर्क में नहीं हैं।
रिव्यू के बाद ही तय होगा भविष्य
फ्रेंचाइजी ने साफ किया है कि टीम से जुड़े कोई भी फैसले रिव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लिए जाएंगे। प्रवक्ता ने आगे कहा, “ट्रेड तभी संभव है जब हमारा रिव्यू पूरा हो जाए। हम अभी कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और इस प्रक्रिया में समय लगेगा। इसलिए, अभी तक कोई भी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।”
हार्दिक की कप्तानी में MI का संघर्ष
2024 में कप्तानी संभालने के बाद से मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निरंतर निराशाजनक रहा है। हार्दिक की कप्तानी में टीम 2024 में अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही, जबकि 2026 के सीजन में टीम 9वें स्थान पर खिसक गई। हार्दिक ने कुल 39 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम को केवल 15 में जीत मिली और 24 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। उनका विनिंग प्रतिशत महज 38.46 रहा है।
नए लुक के साथ चर्चा में हार्दिक
ट्रेड की खबरों के बीच हार्दिक पांड्या एक अलग वजह से भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ दर्शन किए। इस दौरान हार्दिक का सिर मुंडा हुआ नया लुक देखकर फैंस हैरान रह गए। धार्मिक मन्नत पूरी करने के लिए लिए गए इस फैसले और नए अवतार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
🚨 NO IPL TRADE TALKS BETWEEN MI AND CSK FOR HARDIK PANDYA 🚨
— Cricket Central (@CricketCentrl) August 1, 2026
MI Spokeperson said: Our post-season review is currently on and we are looking into all aspects of the team. Contrary to reports, we are not engaged in conversations with regard to player trades; the same is only… pic.twitter.com/GxlMmxreGC
क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने की थी गुपचुप शादी? दिग्गज पत्रकार ने खोला सालों पुराना राज़
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी ? राज ठाकरे के खुलासे से मचा हड़कंप
अमेरिका में पढ़ाई का खर्च और 60 हजार की सैलरी: अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे गंभीर सवाल
बीजेपी की तरह मार्केटिंग सीखो : अशोक गहलोत ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
ताडोबा का रोमांच: कार के सामने अचानक आई बाघिन छोटी मधु , साथ में थे 3 नन्हे शावक
जब खेल ने मिटा दी सरहद: जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना का गले मिलना बना चर्चा का विषय
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 5000 मीटर में कांस्य जीतकर किया डबल धमाका
ताइपे ओपन जीत भारतीय बैडमिंटन की नई स्टार बनीं तन्वी शर्मा, 17 की उम्र में रचा इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सोमन राणा के स्वर्ण और शुभम के रजत से भारत ने छुई पदकों की हाफ सेंचुरी के करीब
दिल्ली में सुबह-सुबह डोली धरती: भूकंप के झटकों से सहमे लोग, जानें क्या रही तीव्रता