मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों और क्रिकेट जगत में चल रही तमाम अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के टीम छोड़ने की खबरों को मुंबई इंडियंस ने सिरे से खारिज कर दिया है।
मीडिया में पिछले कुछ दिनों से यह दावा किया जा रहा था कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है। इन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि फ्रेंचाइजी ने किसी भी खिलाड़ी के ट्रेड को लेकर किसी से कोई चर्चा नहीं की है।
फ्रेंचाइजी ने साफ किया है कि फिलहाल टीम की पोस्ट सीजन समीक्षा जारी है। मैनेजमेंट टीम के हर पहलू पर बारीकी से काम कर रहा है। प्रवक्ता ने कहा, हम अभी ट्रेड को लेकर किसी भी बातचीत में शामिल नहीं हैं। भविष्य के फैसले टीम की समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लिए जाएंगे।
खबरों का बाजार तब गर्म हुआ जब पांड्या के सीएसके में जाने की चर्चा शुरू हुई। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मुंबई इंडियंस बदले में शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना चाहती है। दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों का नाम भी इस रेस में लिया जा रहा था।
हार्दिक पांड्या के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद का सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनने के बाद से ही उन्हें प्रशंसकों और टीम के माहौल को लेकर तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। 14 मैचों में से टीम मात्र चार मैच ही जीत सकी और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। खराब प्रदर्शन और टीम में कथित अंदरूनी कलह ने इस तरह की अटकलों को और हवा दी थी कि पांड्या का यह सीजन मुंबई के साथ आखिरी हो सकता है।
फिलहाल, इन आधिकारिक बयानों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी सीजन के लिए भी पांड्या मुंबई इंडियंस की योजनाओं का हिस्सा हैं।
🚨 NO IPL TRADE TALKS BETWEEN MI AND CSK FOR HARDIK PANDYA 🚨
— Cricket Central (@CricketCentrl) August 1, 2026
MI Spokeperson said: Our post-season review is currently on and we are looking into all aspects of the team. Contrary to reports, we are not engaged in conversations with regard to player trades; the same is only… pic.twitter.com/GxlMmxreGC
प्रधानमंत्री मोदी की माफी पर क्यों घिरे लक्ष्मण ? सुनील लहरी के बयान से सोशल मीडिया पर मचा बवाल
दिल्ली-NCR के वायरल वीडियो: माफीनामे से लेकर नाले में कूदने तक, चर्चा में रहे ये 4 मामले
पहले छात्रों से माफी मांगें PM मोदी : जंतर-मंतर हिंसा पर CJP संस्थापक की दो टूक
ग्लासगो में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा: एक ही दिन में जीते 5 स्वर्ण, रचा इतिहास
भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज: लीजेंड्स की जंग में किसका पलड़ा भारी? जानिए पूरी डिटेल्स
भारी-भरकम सिलेंडर से मिलेगी मुक्ति: BPCL लाया 10 किलो का स्मार्ट फाइबर सिलेंडर, 4 घंटे में मिलेगी डिलीवरी
बुलाती है मगर जाने का नहीं! प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी को पति ने उतारा मौत के घाट, फर्श के नीचे दफनाया शव
लोकतंत्र को कमजोर करने की इजाजत नहीं: पटना SSP के खिलाफ प्रशांत किशोर का मोर्चा
मध्य-पूर्व में सुलगी जंग की आग: अमेरिका ने नागरिकों को अलर्ट किया, क्या ईरान पर बड़े हमले की है तैयारी?
6 साल का लंबा इंतजार खत्म: शिपकी ला दर्रे से फिर शुरू हुआ भारत-चीन व्यापार