प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया माफी वाले वीडियो संदेश पर राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को सीधे चुनौती देते हुए एक वीडियो जारी किया है।
पीएम खुद मांगें देश से माफी दीपके ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री बच्चों को माफ करने की बात कर सकते हैं, तो उन्हें खुद भी देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, मुझे उम्मीद है कि आज रात प्रधानमंत्री एक नया वीडियो जारी करेंगे, जिसमें वह उन कृत्यों के लिए माफी मांगेंगे जो उनकी नाक के नीचे हुए हैं।
जंतर-मंतर पर पुलिसिया बर्बरता के सनसनीखेज आरोप दीपके ने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए पुलिस एक्शन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने 12 साल तक की बच्चियों के साथ बर्बरता की।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने न केवल लड़कियों के कपड़े फाड़े, बल्कि उनके निजी अंगों पर भी वार किए। दीपके ने मांग की है कि प्रधानमंत्री को पीड़ित छात्राओं के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विपक्ष का बढ़ा दबाव प्रधानमंत्री के माफी वाले बयान पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भी सवाल खड़े किए थे। राउत ने पूछा था कि प्रधानमंत्री खुद को माफ करने वाला बताने वाले कौन होते हैं और क्या किसी ने उनसे माफी मांगी थी? दीपके के ताजा आरोपों ने इस राजनीतिक विवाद को और हवा दे दी है।
तबीयत बिगड़ने के बाद भी आक्रामक एक तरफ जहा दीपके सत्ता पक्ष पर हमलावर हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी निजी मुश्किलें भी सामने आई हैं। शनिवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक तनाव और पुराने टाइफाइड के कारण उनका ब्लड प्रेशर 100/60 तक गिर गया था।
फिलहाल, दीपके द्वारा प्रधानमंत्री को दी गई यह खुली चुनौती सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सरकार या भाजपा की ओर से इन गंभीर आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी जाएगी या विवाद और गहराएगा।
जायज़ सवाल, pic.twitter.com/FKrOmQi06P
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) August 1, 2026
11 करोड़ डॉलर का F-35B फाइटर जेट राख: कैलिफोर्निया में भीषण क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट
आईपीएल का फिनिशर अब इंग्लैंड का सुपरस्टार : आशुतोष शर्मा ने गेंद से मचाया कोहराम
अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार : अमित शाह बोले - सुरक्षा और विदेश नीति के गोल्डन चैप्टर हैं NSA
LPG ई-केवाईसी की डेडलाइन का सच: क्या 16 अगस्त के बाद गैस सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा?
LoC पर माइन ब्लास्ट में गंवाया पैर, फिर भी नहीं मानी हार: सोमन राणा ने शॉट पुट में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड
ग्लासगो में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा: एक ही दिन में जीते 5 स्वर्ण, रचा इतिहास
न वारंट, न नोटिस: तहसीन पूनावाला का दावा- E20 के विरोध से पहले दिल्ली पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
पीएम मोदी को गाली देने वाली किशोरी पर कंगना रनौत का तीखा प्रहार, कहा- हमारी बेटियां क्यों हो रहीं गुमराह?
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी ? राज ठाकरे के खुलासे से मचा हड़कंप
पीएम मोदी को गाली देने वाली रुचिका का माफीनामा: क्या उम्र का खेल और भीड़ का दबाव था वजह?