नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। फिल्म में रणबीर कपूर (राम), यश (रावण) और साई पल्लवी (सीता) के मुख्य किरदारों को लेकर खूब बातें हो रही हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसी एक्ट्रेस ने एंट्री मारी है, जिसने मुख्य अभिनेत्री साई पल्लवी पर भी ध्यान खींचने के मामले में बाजी मार ली है।
ट्रेलर में दिखीं सुरभि दास ट्रेलर के एक खास सीन में साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आ रही हैं। उनके साथ खड़ी एक अन्य एक्ट्रेस की छोटी सी झलक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स साई पल्लवी से ज्यादा उस एक्ट्रेस की सादगी और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का तो यह भी कहना है कि वे साई पल्लवी से बेहतर सीता के लिए उपयुक्त हो सकती थीं।
कौन हैं सुरभि दास? तस्वीरों में साई पल्लवी के पीछे पूजा की थाल लिए नजर आने वालीं इस एक्ट्रेस का नाम सुरभि दास है। सुरभि एक लोकप्रिय असमिया अभिनेत्री हैं। फिल्म में वह माता सीता की छोटी बहन श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रही हैं, जो भगवान राम के छोटे भाई शत्रुघ्न की पत्नी हैं। उनकी एक झलक ने ही इंटरनेट पर फैंस को दीवाना बना दिया है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस ट्रेलर रिलीज के बाद से ही एक्स (ट्विटर) पर यूजर्स अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कास्टिंग के मामले में हर कोई मुकेश छाबड़ा जैसा नहीं होता। नितेश भाई, बैकग्राउंड में खड़ी यह एक्ट्रेस पूरे फ्रेम पर छा गई है। वह इस शॉट में साई पल्लवी पर भारी पड़ रही हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने तो खुलकर कह दिया कि वे साई पल्लवी से ज्यादा इस भूमिका के लिए फिट दिखती हैं।
फिल्म का विशाल बजट और स्टारकास्ट लगभग 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही रामायण में रणबीर और साई पल्लवी के अलावा रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और हैंस जिमर की जोड़ी तैयार कर रही है। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
Not everyone is Mukesh Chhabra or Aditya Dhar when it comes to casting.
— Swaksh Tripathi (@SwakshTripathi) July 30, 2026
Nitish bro, the actress in the background is stealing the entire frame. She completely overshadows Sai Pallavi in this shot. pic.twitter.com/W9WqZU4End
पीएम मोदी को गाली देने वाली किशोरी पर कंगना रनौत का तीखा प्रहार, कहा- हमारी बेटियां क्यों हो रहीं गुमराह?
कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
चूहों का महा-साहस : ज्वेलरी शॉप में की 10 लाख की चोरी, बिल खोदते ही उड़ गए दुकानदार के होश
दांतों तले जीभ आ जाए तो दांत नहीं तोड़े जाते , पीएम मोदी के माफी वाले अंदाज पर फिदा हुए लक्ष्मण
असम में बाढ़ का कहर: 80 लोगों की मौत, दो लाख लोग बेघर; पिल्ले को बचाने में गई मासूम की जान
अर्थव्यवस्था में आई बहार: औद्योगिक विकास दर 7.3% पर, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बना ग्रोथ का इंजन
रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी, भारत ने दिया कड़ा संदेश
मां पर अभद्र टिप्पणी के बाद PM मोदी का भावुक संदेश: कहा- मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं
क्रिकेटर बनने का था सपना, चोट से लड़कर रचा इतिहास: तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता ब्रॉन्ज
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा को पछाड़कर क्रिकेटर बना जैवलिन किंग, नदीम की शर्मनाक विदाई