भारतीय अर्थव्यवस्था के मोर्चे से एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। देश के कारखाने, बिजली संयंत्र और खदानें पूरी रफ्तार से दौड़ रही हैं। जून 2026 में भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ा है, जो देश में बढ़ती मांग और आर्थिक गतिविधियों का स्पष्ट संकेत है।
मई के मुकाबले रफ्तार में उछाल जून के यह आंकड़े इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ठीक एक महीने पहले, यानी मई 2026 में औद्योगिक विकास दर 5.1 प्रतिशत थी। सांख्यिकी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा बेस ईयर (2022-23) के आधार पर जून का सूचकांक 123.1 पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी महीने में 114.7 था।
मैन्युफैक्चरिंग का शानदार प्रदर्शन औद्योगिक विकास में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर सबसे बड़ा इंजन साबित हुआ है। इस क्षेत्र में 7.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 23 मुख्य उद्योग समूहों में से 19 ने सकारात्मक रुख दिखाया है।
बिजली की मांग में रिकॉर्ड इजाफा फैक्ट्रियों में कामकाज बढ़ने का सीधा असर ऊर्जा खपत पर पड़ा है। बिजली और गैस सप्लाई सेक्टर में 10.6 प्रतिशत की ज़ोरदार वृद्धि हुई है, जबकि वाटर सप्लाई सेक्टर ने 6.1 फीसदी की दर से विकास किया है। हालांकि, माइनिंग (खनन) क्षेत्र की रफ्तार थोड़ी सुस्त दिखी, जिसने जून में मात्र 1 प्रतिशत की मामूली ग्रोथ दर्ज की।
भविष्य की मजबूती: कैपिटल गुड्स में छलांग आर्थिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले कैपिटल गुड्स (पूंजीगत वस्तुएं) सेगमेंट में 14.2 प्रतिशत की सबसे बड़ी छलांग लगी है। यह संकेत है कि देश में नई फैक्ट्रियां लग रही हैं और भारी मशीनरी की मांग बढ़ रही है। इसके साथ ही, इंटरमीडिएट गुड्स (9.3%) और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (7.7%) ने भी अर्थव्यवस्था की सेहत को मजबूती प्रदान की है।
वित्त वर्ष की पहली तिमाही रही दमदार चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) पर नजर डालें, तो कुल IIP ग्रोथ 5.8 प्रतिशत रही है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने इस तिमाही में 6.3 प्रतिशत की तेजी के साथ अपना दबदबा बनाए रखा है। माइनिंग सेक्टर में मामूली गिरावट (1.4%) के बावजूद, अन्य क्षेत्रों की मजबूती ने भारत की आर्थिक विकास यात्रा को गति दी है।
INDIA S INDEX OF INDUSTRIAL PRODUCTION (IIP) RECORD GROWTH IN JUNE 2026
— PIB India (@PIB_India) July 31, 2026
✴️A monthly indicator of industrial activity, that tracks momentum in the mining, manufacturing, electricity sectors.
✴️Compiled using a base year indexed to 100 (currently 2022-23). pic.twitter.com/BOkXDfdkOy
10 का दम: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का ऐतिहासिक जलवा, सभी 10 मुक्केबाज फाइनल में
Gen Z कौआ: पत्थर छोड़िए, अब स्ट्रॉ से पानी पी रहा यह स्मार्ट पंछी!
अर्थव्यवस्था में आई बहार: औद्योगिक विकास दर 7.3% पर, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बना ग्रोथ का इंजन
नमाज पढ़कर उठी पत्नी पर पति का हैवानियत भरा प्रहार, चेहरे और बदन पर डाला तेजाब!
हरिद्वार में मौत का जाल: चलते-चलते अचानक धंसी सड़क, गड्ढे में समाई महिला
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी का प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला, धंधे और कानून की धज्जियां उड़ाने का आरोप
देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली में बदलेगा मौसम; जानें आपके इलाके का हाल
देश मांग रहा माफी, मोदी ने कर दिया माफ : नीट विवाद पर कांग्रेस का तीखा हमला
समुद्र मंथन: 84,084 करोड़ से जागेगा भारत का समुद्री खजाना, ऊर्जा सुरक्षा में आएगा बड़ा बदलाव
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज-यशवीर का जैवलिन में जलवा, तेजस्विन ने रचा इतिहास