कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन थ्रो का फाइनल एक ऐतिहासिक मुकाबले में तब्दील हो गया। ग्लासगो की ठंडी और हवादार शाम में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज ने नीरज चोपड़ा को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। यह मुकाबला खेल के इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
क्रिकेट से जैवलिन तक का सफर रुमेश थरंगा पथिराज की जीत महज एक संयोग नहीं, बल्कि एक असाधारण सफर है। 23 वर्षीय पथिराज एथलीट्स बनने से पहले क्रिकेट में एक होनहार तेज गेंदबाज थे। उनकी गेंदबाजी की रफ्तार करीब 134 किमी/घंटा मापी जाती थी। क्रिकेट पिच की पेस को उन्होंने जैवलिन ट्रैक पर बखूबी इस्तेमाल किया और श्रीलंका को एथलेटिक्स में एक बड़ी उपलब्धि दिलाई।
सिर्फ एक सटीक थ्रो ने पल्टा खेल मुकाबला काफी तनावपूर्ण रहा। पथिराज अपने पहले पांच प्रयासों में केवल एक बार ही सही थ्रो कर पाए, लेकिन उनका वही एक थ्रो 89.75 मीटर की दूरी तक गया। यह फासला स्वर्ण पदक जीतने के लिए काफी साबित हुआ।
नीरज का सर्वश्रेष्ठ, फिर भी चूक गए भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा ने शानदार वापसी की और 85.83 मीटर का थ्रो फेंका, जो उनका इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इसके बावजूद वह पथिराज के विशाल स्कोर को पार नहीं कर सके। वहीं, भारत के यश वीर सिंह ने 85.41 मीटर के अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारतीय फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया।
श्रीलंका के लिए ऐतिहासिक पल पथिराज की यह जीत श्रीलंका के लिए बेहद खास है। 2006 के मेलबर्न गेम्स के बाद कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाले वह पहले श्रीलंकाई एथलीट बन गए हैं। जीत के बाद भावुक पथिराज ने कहा, श्रीलंका के लिए जैवलिन में पहला गोल्ड जीतना मेरे लिए गर्व की बात है। पोडियम पर हमारा राष्ट्रगान बजना सबसे यादगार अनुभव रहा।
अरशद नदीम का निराशाजनक प्रदर्शन इस इवेंट के एक अन्य दावेदार, पाकिस्तान के अरशद नदीम के लिए यह रात बेहद खराब रही। गत चैंपियन अरशद नदीम का प्रदर्शन उम्मीदों के विपरीत रहा। वे 77.41 मीटर के थ्रो के साथ 9वें स्थान पर रहे और टॉप-8 से भी बाहर हो गए। इस हार के साथ ही नदीम का मेडल जीतने का सपना भी टूट गया।
Commonwealth Games Men’s Javelin throw.
— Sri Lanka Tweet 🇱🇰 (@SriLankaTweet) July 31, 2026
🥇 Rumesh Tharanga 🇱🇰 – 89.75m
🥈 Neeraj Chopra 🇮🇳 – 85.83m
🥉 Yash Vir Singh 🇮🇳 – 85.41m
What a night 💪 pic.twitter.com/bbBFvjBooS
3,500 फीट गहरी खाई के ऊपर हवा में अटकी सांस! तोरणमाल में जिप लाइन का एडवेंचर बना खौफनाक हादसा
संसद में साधु बनकर घिरे पप्पू यादव, संतों ने कहा- धैर्य की सीमा टूटी तो भागने की जगह नहीं मिलेगी
सेउटा बॉर्डर पर खूनी संघर्ष: 57 प्रवासियों की मौत, स्पेन ने सीमा पर उतारी सेना
कश्मीर में फिर दहला कुलगाम: बाहरी मजदूरों को निशाना बनाकर रची गई साजिश, 21 महीने बाद लौटा खौफ
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: अस्मिता डे ने रचा इतिहास, जूडो में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक
भारत और लेसोथो की दोस्ती को नई उड़ान: किंगडम इन द स्काई के साथ रणनीतिक साझेदारी पर बड़ा दांव
19 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन: निर्वासन से वापसी तक का संघर्ष
हरिद्वार में मौत का जाल: चलते-चलते अचानक धंसी सड़क, गड्ढे में समाई महिला
स्पेन में 21वीं सदी की सबसे बड़ी घुसपैठ: 50 हजार लोगों ने एक दिन में पार की सीमा, मची अफरा-तफरी
लॉक अप 2: फराह खान पर चिल्लाए राम कपूर, बदतमीजी देख भड़के दर्शक; सोशल मीडिया पर हुई क्लास