देहरादून में सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया है। शादी के महज 18 महीने बाद एक होनहार शिक्षिका की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस मामले में मृतका के चचेरे भाई रितांशु कंडारी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ससुराल वाले कहते थे मनहूस रितांशु के अनुसार, सृष्टि के ससुर को कैंसर होने के बाद से ही ससुराल वालों का बर्ताव पूरी तरह बदल गया था। पति, सास और ननद मिलकर सृष्टि को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन पर आरोप लगाया जाता था कि उनके घर में आने के बाद से ही परिवार पर मुसीबतें आई हैं, जिससे उन्हें मनहूस कहा जाने लगा।
सुसाइड नहीं, हत्या का शक रितांशु ने स्पष्ट किया कि सृष्टि बेहद हिम्मत वाली लड़की थी, वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थी। उन्होंने बताया, सृष्टि सुबह अपने मायके आने के लिए तैयार थी, लेकिन अचानक ऐसी खबर आई। हमें यकीन है कि उसे पीटा गया और फिर फांसी पर लटकाया गया। अस्पताल में जब हमने सवाल किया, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने हमारे परिवार पर ही हमला कर दिया।
सृष्टि का वायरल वीडियो छीलता है जख्म घटना से पहले का सृष्टि का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बिलख-बिलख कर रो रही है। वीडियो में सृष्टि कहती है, सॉरी मम्मी-पापा, अब और सहा नहीं जाता। 6 महीने से प्रताड़ना झेल रही हूं। ये लोग कभी नहीं बदलेंगे। यह वीडियो साबित करता है कि वह लंबे समय से भारी मानसिक दबाव में थी।
न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग रितांशु ने मांग की है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए और निष्पक्ष जांच के लिए सुनवाई देहरादून से बाहर ट्रांसफर होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि सबूतों के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है।
शिव-पार्वती की नगरी में हुई थी शादी सृष्टि की शादी 29 नवंबर 2025 को उत्तराखंड के प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण मंदिर में हुई थी। उसने खुद इस पवित्र स्थान को चुना था, लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद उसे जिस तरह के हालातों का सामना करना पड़ा, वह शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाओं की सुरक्षा पर भी बड़ा सवालिया निशान लगाता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
*#WATCH | Dehradun, Uttarakahnd: On the alleged dowry death of the wife of a private secretary posted at the Uttarakhand Secretariat, victim s cousin Ritanshu Kandari said, This is a very unfortunate incident for all of us in the family... Since her father-in-law expired, the… pic.twitter.com/1iK68RPhV9
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 1, 2026
एयरपोर्ट से लेकर सेमीकंडक्टर तक: आज आंध्र और कर्नाटक को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात
91 साल में पहली बार: तेजस्विन शंकर का डेकाथलन कांस्य किसी स्वर्ण से कम क्यों नहीं?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जूडो के मैट पर भारत का स्वर्णिम धमाका, अस्मिता और हर्ष ने रचा इतिहास
19 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन: निर्वासन से वापसी तक का संघर्ष
CWG 2026: 10वें दिन भारत का गोल्डन मिशन , बॉक्सिंग में 10 पदक पक्के करने का दांव
सनातन पर प्रहार: कृष्ण के बाद महादेव का अपमान, आखिर कब थमेगा मौलाना जरजिस का अभद्र सिलसिला?
साइकिल मैकेनिक की बेटी बनी जूडो क्वीन : अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास
कुछ अच्छा हो तो तारीफ भी करो; सोनम वांगचुक ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
एआई और डीपफेक का जाल: पीएम मोदी और पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर महाराष्ट्र में FIR
IFFJK 2026: फिल्म निर्माताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सबमिशन की तारीख बढ़ी; अब 1 अगस्त तक है मौका